फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kabaddi Cup dedicated to memory of Sidhu Moosewala will now held under supervision of Police on March 24

Punjab: गैंगस्टर्स की धमकी के बाद रद्द हुआ था मूसेवाला को समर्पित कबड्डी कप, अब पुलिस निगरानी में होगा आयोजन

Sat, 25 Feb 2023 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

कलगीधर यूथ वेलफेयर एंड स्पोटर्स क्लब सुधार पत्ती धालीवाल द्वारा इससे पहले 12 कबड्डी कप सफलतापूर्वक करवाए जा चुके हैं। यह 13वां कबड्डी कप सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित था। मूसेवाला अपने संघर्ष और कामयाबी की बुलंदियों के दौरान गांव सुधार में अपने खास दोस्तों से मिलने आया करते थे, लेकिन उनकी याद में करवाया गया भव्य आयोजन इस बार असफल रहा।

विज्ञापन
Kabaddi Cup dedicated to memory of Sidhu Moosewala will now held under supervision of Police on March 24
24 मार्च को होगा मूसेवाला को समर्पित कबड्डी कप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हलवारा के ऐतिहासिक गांव सुधार में गायक सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित कबड्डी कप अब 24 मार्च को जिला ग्रामीण पुलिस की कड़ी निगरानी में होगा। हालांकि इस बार सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को आमंत्रित नहीं किया गया है। 18 फरवरी को गैंगस्टर्स की कथित धमकी आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा इस कबड्डी कप की नई तारीख का एलान किया गया है।

विज्ञापन


नई तारीख के एलान के बाद इलाके में इस खेल समागम की प्रमोशन के लिए लगे नए फ्लेक्स बोर्ड इशारा कर रहे हैं कि आयोजक अब इस कबड्डी कप को करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की शरण में पहुंच गए हैं। क्लब द्वारा जो नए फ्लेक्स बोर्ड इलाके में लगाए हैं उन पर पुलिस अधिकारियों की बड़ी-बड़ी तस्वीरें छपवाकर गैंगस्टर्स को साफ संदेश दे दिया गया है कि कबड्डी कप होकर ही रहेगा। 18 फरवरी की घटना के बाद से जहां एक तरफ आयोजक निराशा में थे वहीं खुफिया विभाग और पुलिस प्रशासन की जबरदस्त किरकिरी हुई थी। इस खबर के आने के बाद खुद आईजी कौस्तभ शर्मा को सामने आकर मीडिया को सफाई देनी पड़ी थी। जिला ग्रामीण पुलिस प्रशासन अब डैमेज कंट्रोल में जुट गया है और आयोजक क्लब के साथ बैठकें करने के बाद सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया गया है। पुलिस प्रशासन की सहमति से ही आयोजक क्लब द्वारा कबड्डी कप की नई तारीख का एलान किया गया है।
विज्ञापन


18 फरवरी को हुआ था रद्द
गौरतलब है कि गांव सुधार पत्ती धालीवाल में शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर यादगारी 13वां कबड्डी कप 18 फरवरी को धूमधाम से करवाया जा रहा था। उस दिन नामी खेल सितारों से भरी 12 बेहतरीन कबड्डी टीमें इस कबड्डी कप में पहुंच चुकी थी। कबड्डी कप के शुरुआती 4 मुकाबले भी हो चुके थे। कलगीधर यूथ वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब सुधार द्वारा आयोजित कबड्डी कप इस बार सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित था। इस भव्य खेल समागम में विशेष तौर पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ही बतौर मुख्य मेहमान आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलकौर सिंह तय समय पर पहुंच भी गए थे, लेकिन उनके खेल मैदान के मंच पर विराजमान हो जाने के बाद अचानक सभी कबड्डी टीमों ने खेलने से इनकार कर दिया जिसके चलते कबड्डी कप रद्द कर दिया गया था। कबड्डी टूर्नामेंट में भारी नकद इनाम राशि के अलावा सिद्धू मूसेवाला के दो पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 बेस्ट रेडर और स्टॉपर को इनाम में दिए जाने थे। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह स्थिति को समझ गए और कुछ ही देर बैठने के बाद संक्षेप भाषण देकर वहां से चले भी गए थे। उनके चले जाने के बाद कबड्डी कप रद्द करने की घोषणा की गई। चर्चा जोरों पर रही कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित ये कबड्डी कप करवाना नागवार गुजरा था और बलकौर सिंह को बतौर मुख्य मेहमान बुलाए जाने से खफा होकर खेलने आई टीमों को धमका कर खेलने से रोका गया था। मंच से आयोजक बार-बार टीमों को मैदान में आने के लिए पुकारते रहे लेकिन टीमें मैदान में नहीं आई थी।


गौरतलब है कि कलगीधर यूथ वेलफेयर एंड स्पोटर्स क्लब सुधार पत्ती धालीवाल द्वारा इससे पहले 12 कबड्डी कप सफलतापूर्वक करवाए जा चुके हैं। यह 13वां कबड्डी कप सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित था। मूसेवाला अपने संघर्ष और कामयाबी की बुलंदियों के दौरान गांव सुधार में अपने खास दोस्तों से मिलने आया करते थे, लेकिन उनकी याद में करवाया गया भव्य आयोजन इस बार असफल रहा और पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कबड्डी प्रेमी भी उतनी संख्या में नहीं पहुंचे। क्लब की तरफ से दो 5911 ट्रेक्टर के अलावा कबड्डी कप के लिए इनाम राशि और इंतजाम पर कुल 20 लाख रुपये का बजट रखा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed