फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jyoti murder case: government move on High Court

ज्योति मर्डर: कोर्ट के फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती

Wed, 12 Nov 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Nov 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case: government move on High Court

ज्योति हत्याकांड मामले में हरियाणा सरकार ने मंगलवार को पंचकूला की अदालत के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट में दायर अपील में पंचकूला की अदालत के फैसले का रद्द करने और इसे मामले के आरोपी हिमाचल के दून हलके के कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी को दोषी करार करने की मांग की है।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि बीते 11 सितंबर को ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी समेत 12 आरोपियों को पंचकूला की अदालत ने बरी कर दिया था। पंचकूला जिला अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की पुष्टि एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने की है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकती है। ज्योति हत्याकांड की तफ्तीश कर रहे पुलिस अफसरों पर केस को कमजोर बनाने का आरोप भी लगा था। इसके बाद कई जांच अफसरों को भी बदलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अफसरों ने जांच में कोताही बरती

jyoti murder case: government move on High Court

जिला अदालत ने भी फैसले में कहा था कि पुलिस अपनी ही कहानी को साबित करने में नाकाम रही है। पुलिस पर आरोप लगने के बाद तत्कालीन कमिश्नर ने जांच में शामिल पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पांच अफसरों ने जांच में कोताही बरती है। एसआईटी ने सिफारिश की थी कि राम कुमार चौधरी को बरी करने के जिला अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जानी चाहिए।

एसआईटी की रिपोर्ट के बाद कानूनी राय के लिए कार्रवाई शुरू हुई। औपचारिकताएं मुकम्मल होने के बाद हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी गई है। इसके साथ ही राम कुमार चौधरी एक बार फिर से संकट में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed