फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jyoti Mahajan won the most margin recorded in municipal election

5 नगर निगमों में सबसे बड़े अंतर से जीतीं ज्योति महाजन, पढ़ाई-लिखाई में भी हैं टॉप, जानें कौन हैं

Thu, 20 Dec 2018 09:20 AM IST
खुशबू गोयल कपिल भारतीय, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
कपिल भारतीय, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Mahajan won the most margin recorded in municipal election
ज्योति महाजन

हिसार के वार्ड नंबर पांच की भाजपा प्रत्याशी ज्योति महाजन पांचों नगर निगमों में सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतकर पार्षद बनी है। ज्योति महाजन ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7 हजार 39 वोटों से पराजित किया है। इस वार्ड में मात्र तीन ही महिला उम्मीदवारों में मुकाबला था। मतदान के दिन 16 दिसंबर को वार्ड नंबर 5 में 8 हजार 795 वोट पोल हुए थे।

विज्ञापन


 इसमें से 7 हजार 668 वोट भाजपा प्रत्याशी ज्योति महाजन को मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रही निर्दलीय उम्मीदवार रेशमा देवी को मात्र 629 वोट ही मिले। इसके अलावा तीसरी उम्मीदवार रमा रानी को मात्र 342 वोट मिले हैं। ज्योति महाजन पूर्व मंत्री स्व. ओमप्रकाश महाजन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुमित्रा महाजन के परिवार की पुत्रवधू हैं। 

विज्ञापन

पिछले चुनाव में पति जीते थे सबसे कम अंतर से 

खास बात यह है कि ज्योति के पति भीम महाजन साल 2013 में हिसार के सभी पार्षदों में से सबसे कम वोटों से जीतकर पार्षद बने थे। उन्हें मात्र 50 वोटों से जीत मिली थी। बाद में भीम महाजन को नगर निगम का डिप्टी मेयर भी बनाया गया था। हालांकि साल 2014 में भीम महाजन ने इनेलो की टिकट पर हिसार विधानसभा से चुनाव भी लड़ा। मगर विजय हासिल नहीं कर पाए। इस बार वार्ड नंबर 5 महिला के लिए रिजर्व होने पर भीम महाजन ने अपनी पत्नी ज्योति महाजन को उम्मीदवार बनाया था। 

विजेता पार्षदों में सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी 
एमएससी मास कम्युनिकेशन पास ज्योति महाजन को हिसार की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी महिला पार्षद बनने का भी गौरव हासिल हुआ है। फिलहाल हिसार में सात महिला पार्षद चुनी गई हैं। इनमें से ज्योति एमएससी पास हैं, जबकि एक महिला पार्षद अमिता सिंह बीए-बीएड हैं। अंबिका शर्मा बीकॉम पास है तो दो पार्षद कविता केडिया व शालू दीवान दसवीं पास हैं। वहीं दो पार्षद सरोज बाला व बिमला देवी आठवीं पास ही हैं। 

मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे सबसे ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत मिली है। जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और हिसार को विकसित शहर बनाएंगे।  -ज्योति महाजन, नवनिर्वाचित पार्षद, वार्ड नंबर 3, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed