{"_id":"65da511095f73428e40de407","slug":"justice-should-be-seen-to-be-done-high-court-chandigarh-news-c-16-1-pkl1069-360982-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: हाईकोर्ट ने कहा- न्याय न केवल होना चाहिए बल्कि होता हुआ दिखना भी देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: हाईकोर्ट ने कहा- न्याय न केवल होना चाहिए बल्कि होता हुआ दिखना भी देना चाहिए
Sun, 25 Feb 2024 02:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:07 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने बैंक को आदेश दिया है कि याची के अनुकंपा आधार पर नौकरी के आवेदन पर तीन माह के भीतर निर्णय लिया जाए। कोर्ट ने कहा कि न्याय न केवल होना चाहिए बल्कि होता हुआ दिखना भी देना चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्मी से सेवानिवृत्त होकर बैंक में सेवा के दौरान मारे गए व्यक्ति की विधवा को आठ साल की कानूनी लड़ाई के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से इंसाफ मिला है। हाईकोर्ट ने बैंक को आदेश दिया है कि याची को अनुकंपा के आधार पर नौकरी पर तीन माह के भीतर निर्णय लिया जाए। अपने आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्याय न केवल होना चाहिए बल्कि होते हुए दिखाई भी देना चाहिए।
विज्ञापन
याचिका दाखिल करते हुए हिसार निवासी रेखा शर्मा ने हाईकोर्ट को बताया कि उसके पति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) में काम कर रहे थे। 25 दिसंबर 2015 को उनकी मौत हो गई थी और उस समय वह 49 वर्ष के थे।
विज्ञापन
याची ने 26 अक्तूबर 2016 को अनुकंपा आधार पर नौकरी के लिए बैंक में आवेदन किया लेकिन यह रद्द कर दिया गया। बैंक ने कहा कि याची को पति की मौत के लिए एलआईसी से 45 लाख रुपये मिले हैं और आर्मी से साढ़े 17 हजार रुपये फेमिली पेंशन मिल रही है। ऐसे में परिवार को जरूरतमंद परिवार नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में याचिका 2017 में दाखिल की गई थी और ऐसे में हाईकोर्ट ने अब इस पर फैसला सुनाते हुए कहा कि अदालत की देरी का परिणाम किसी और को भुगतने नहीं दिया जा सकता। अनुकंपा नियुक्ति और अनुग्रह भुगतान योजनाएं लाभकारी कानून का हिस्सा हैं और इन पर फैसला लेते हुए संविधान के लक्ष्य को ध्यान में रखना चाहिए।
मृतक कर्मचारी की मौत के किसी अन्य पक्ष से मिले मुआवजे को अनुकंपा आधार पर नौकरी के लिए ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसे में हाईकोर्ट ने बैंक को आदेश दिया है कि याची के अनुकंपा आधार पर नौकरी के आवेदन पर तीन माह के भीतर निर्णय लिया जाए। कोर्ट ने कहा कि न्याय न केवल होना चाहिए बल्कि होता हुआ दिखना भी देना चाहिए।