फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Just look at revenue, security-system worse

सिर्फ राजस्व पर नजर, सुरक्षा-व्यवस्था बदतर

Tue, 26 Aug 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 Aug 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
सरकार को जिन यात्रियों के आवागमन से भारीभरकम राजस्व की प्राप्ति होती है,उनकी सुरक्षा और व्यवस्था सोमवती अमावस्या पर गौण नजर आई।
विज्ञापन


इन यात्रियों पुलिस-प्रशासन, रेलवे और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के इंतजाम नाकाफी नजर दिखे। एक ओर जहां अनियंत्रित ट्रैफिक के चलते दिन भर कई बार सड़कों पर जाम के हालात पैदा हुए, वहीं दूसरी और हजारों रेल यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे नजर आई।

ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित थानेसर रेलवे स्टेशन पर आज हजारों श्रद्धालु कैथल की ओर आवागमन करने वाली ट्रेनों में ठसाठस भरे नजर आए।

भीड़ का आलम ये था कि जितने यात्री ट्रेन के भीतर थे,उससे ज्यादा ट्रेन की छत और पायदान और इंजन के पास लटके हुए नजर आए। रेलवे प्रशासन ने सोमवार को पुलिस तक मुस्तैद करना उचित नहीं समझा। हजारों यात्रियों का आवागमन थानेसर रेलवे स्टेशन से हुआ।
विज्ञापन


तीर्थ यात्री की रेलवे स्टेशन पर मौत

स्नान के लिए आए नरवाना वासी एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। यह युवक थानेसर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह मृत पाया गया।

जिसकी सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना बारे सूचित किया गया।

दोपहर तक मृतक के परिजन कुरुक्षेत्र पहुंच चुके थे। वहीं रेलवे पुलिस ने बताया कि है कि तीर्थ नरवाना वासी 34 वर्षीय बलवान पुत्र राजपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेसर रेलवे स्टेशन पर पुलिस नहीं दिखी
एक ओर जहां रेलवे स्टेशन पर एक युवक की मौत हो गई, वहीं व्यवस्था के मद्देनजर रेलवे अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आई।

ये अंदाजा पहले से था कि थानेसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहेगी। लेकिन इसके बावजूद सोमवार सुबह एक भी रेलवे कर्मी थानेसर रेलवे स्टेशन पर नजर नहीं आया।


बगैर लाइफ जैकेट के मोटर बोट में सवार

ब्रह्मसरोवर में डेढ़ दशक पहले मोटर बोट हादसा हो चुका है और तीन सरकारी कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद आज प्रशासन द्वारा सोमवती अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में मुस्तैद की गई मोटर बोट में सवार कई लोग बगैर लाइफ जैकेट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed