फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junaid Murder case, cbi denied to investigate the case

जुनैद हत्याकांड: सीबीआई ने कहा- संसाधनों की कमी, नहीं कर सकते जांच

Thu, 09 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Junaid Murder case, cbi denied to investigate the case
junaid murder - फोटो : File Photo
फरीदाबाद के गांव खंदावली निवासी जुनैद की हत्या मामले में सीबीआई ने हलफनामा दाखिल कर कहा है कि वह इस मामले की जांच नहीं कर सकती। सीबीआई ने कहा कि उन पर पहले ही काम का बोझ है और ऐसे में यह मामला उन्हें नहीं दिया जाना चाहिए। हालांकि सीबीआई ने कहा कि यदि कोर्ट आदेश करेगी तो सीबीआई जांच करने को तैयार है।
विज्ञापन


इससे पहले जुनैद के पिता ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में  शपथ पत्र देकर कहा था कि उसने समझौते के लिए दो करोड़ रुपये और तीन एकड़ जमीन की मांग सरकार से कभी नहीं की। इस पर अब हाईकोर्ट में पुलिस ने हाईकोर्ट में एक संक्षिप्त हलफनामा देकर कहा कि जुनैद के पिता झूठ बोल रहे हैं। उसने पंचायत के सामने पैसे व जमीन की मांग की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सभी जवाब को रिकार्ड पर रखते हुए मामले पर बहस के लिए सुनवाई 17 नवंबर तक स्थगित कर दी। सरकार के वकील ने पिछली पेशी पर आरोप लगाया था कि पीड़ित परिवार ने सीबीआई से जांच की मांग करने वाली यह याचिका केवल इसलिए दायर की है सरकार ने समझौते के लिए उसकी 2 करोड़ रुपये व तीन एकड़ जमीन की मांग नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची के मुताबिक इस केस में रेलवे पुलिस की जांच अभियुक्तों को फायदा पहुंचाने वाली रही है। इसी का नतीजा है कि अधिकतर अभियुक्तों को जमानत भी मिल चुकी है। जुनैद की हत्या उस समय हुई थी जब वह ईद की खरीदारी कर अपने रिश्ते के भाइयों के साथ ट्रेन से घर लौट रहा था। सीट को लेकर हुई कहासुनी ने खूनी झगड़े का रूप ले लिया था, जिसमें जुनैद की मौत हो गई थी और उसके भाई शाकिर और हाशिम घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed