फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jujhar Singh son of Chandigarh police inspector scored 33 goals in roller hockey tournament in Australia

Chandigarh: इंस्पेक्टर के बेटे का कमाल, हॉकी टूर्नामेंट में दागे 33 गोल, ऑस्ट्रेलिया में रोशन किया देश का नाम

Sat, 04 Oct 2025 05:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संदीप खत्री, चंडीगढ़
संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 05:56 PM IST
सार

चंडीगढ़ के युवा खिलाड़ी जुझार सिंह ने विदेशी धरती पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्ट के बेटे जुझार सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में हुए रोलर हॉकी टूर्नामेंट 33 गोल किए हैं और भारतीय टीम को खिताब भी जिताया है। 

विज्ञापन
Jujhar Singh son of Chandigarh police inspector scored 33 goals in roller hockey tournament in Australia
ट्रॉफी के साथ जुझार सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर हरमिंदरजीत सिंह के बेटे ने कमाल कर दिखाया है। हरमिंदरजीत सिंह के बेटे जुझार सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित रोलर हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश, शहर और परिवार का नाम भी रोशन किया है। महज 19 साल की उम्र में जुझार सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में 33 गोल दागे, जबकि फाइनल मुकाबले में निर्णायक गोल कर टीम को खिताबी जीत दिलाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के मॉर्डियलोक रोलर हॉकी क्लब की ओर से खेलने के लिए आमंत्रित किए गए जुझार इस टूर्नामेंट में भारत से शामिल होने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन पर भरोसा जताया और जुझार ने इस विश्वास को पूरी तरह निभाया। जुझार पांच अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुके हैं। इससे पहले वह भारत का प्रतिनिधित्व इटली, चीन, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में कर चुके हैं। इस बार उन्हें ऑस्ट्रेलिया मॉर्डियलोक रोलर हॉकी क्लब ने अपनी और से खेलने के लिए आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन

Jujhar Singh son of Chandigarh police inspector scored 33 goals in roller hockey tournament in Australia
जुझार सिंह के पिता इंस्पेक्टर हरमिंदरजीत सिंह। - फोटो : संवाद

18 साल बाद भारत को दिलाया मेडल 

वर्ष 2023 में चीन में हुई एशियन रोलर चैंपियनशिप में जुझार सिंह ने कप्तान के रूप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था, जिसमें टीम ने 18 साल बाद सिल्वर मेडल जीता। 2024 में इटली में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत चौथे स्थान पर रहा था। वहीं 2025 में दक्षिण कोरिया में हुई एशियन रोलर चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिके थे जुझार सिंह

रोलर हॉकी प्रीमियम लीग की शुरुआत भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ (आरएसएफआई) ने की थी। चंडीगढ़ टीम ने जुझार को सबसे ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था और उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

Jujhar Singh son of Chandigarh police inspector scored 33 goals in roller hockey tournament in Australia
ट्रॉफी के साथ जुझार सिंह। - फोटो : संवाद

बेटे का एक लाख का इनाम प्रशासक ने पिता को दिया 

जुझार की इस उपलब्धि पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया उनके पिता, एएनटीएफ एसएचओ इंस्पेक्टर हरमिंदरजीत सिंह को एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में बड़ा खाना कार्यक्रम का आयोजन था। जहां पुलिसकर्मियों के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेल में मेडल लाने के लिए नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया था। उस दौरान जुझार ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट खेलने गए थे, जिसके चलते एक लाख का इनाम उनके पिता की दिया गया। इससे पहले भी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उनके बेटे की दो लाख 70 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित कर चुके हैं। चंडीगढ़ के डीजीपी भी जुझार को सम्मानित कर चुके हैं। प्रशासन की तरफ से भी जुझार सिंह को सम्मानित किया जा चुका है। 

पिता और कोच को दिया सफलता का श्रेय

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खिलाड़ियों की पहचान बनाना गौरव की बात है और जुझार ने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया है। 
जुझार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और कोच को देते हुए कहा कि मेरी हर जीत में पिता और कोच का आशीर्वाद और मार्गदर्शन शामिल है। उन्हीं की मेहनत और प्रेरणा से आज यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed