फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judo national female player commit suicide, fatehabad news

जूडो की नेशनल खिलाड़ी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Mon, 18 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 18 Dec 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Judo national female player commit suicide, fatehabad news
Fatehabad News - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है, जहां महिला जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी पूजा (20) ने शनिवार देर रात कैलाश कॉलोनी स्थित किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


पुलिस को मृतका के शव के पास डायरी के अंदर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने खेल को अपने सुसाइड की मुख्य वजह बताते हुए किसी के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कही है। इसी सुसाइड नोट में एक युवक का भी जिक्र किया गया है, जिसमें उसे अपना ध्यान रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखी यही बात मामले को संदिग्ध बना रही है, लेकिन परिजनों ने इस संदर्भ में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने भी इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए धारा-174 की धारा ही जोड़ी है। हालांकि सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने यह जरूर कहा है कि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। अगर कोई और सुराग मिलता है तो उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा (20) निवासी गांव बैजलपुर, ब्लॉक भूना जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी और अपने खेल को लेकर काफी गंभीर थी। कुछ समय पहले ही तैयारी को ज्यादा समय देने के लिए वह गांव छोड़कर भोड़ियाखेड़ा के पास स्थित स्वामीनगर में एक किराये के मकान में शिफ्ट हो गई थी। कुछ समय तक बनगांव क ी ही कुछ लड़कियां भी उसके साथ रूममेट बनकर रही थीं। लेकिन पिछले काफी समय से पूजा इस मकान में अकेली रहती थी। पुलिस एसएचओ सुरेंद्र कंबोज की मानें तो शनिवार रात को मृतका के मकान मालिकों के पास पूजा के परिजनों का फोन आया कि वह फोन नहीं उठा रही है, इसलिए पूजा की उनसे बात करा दें। 

Judo national female player commit suicide, fatehabad news
Fatehabad News - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब मकान मालिक उसके कमरे के पास पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन सरक गई। पूजा कमरे की छत से लटके फंदे पर झूल रही थी। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया और इसके बाद मृतका के परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां रविवार सुबह महिला खिलाड़ी पूजा के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिजन इस बारे में खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका पूजा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और अपने खेल में काफी दक्ष थी। उसने कुछ समय पहले ही मणिपुर में आयोजित हुई जूडो प्रतियोगिता में पदक भी जीता था। ऐसे में खेल को मौत का जिम्मेदार बताना किसी के गले नहीं उतर रहा।

सूत्रों की मानें तो पूजा का सुसाइड नोट एक डायरी के छह पेजों पर लिखा गया है। इसमें मृतका ने अपने खेल को ही सुसाइड की मुख्य वजह बताया है और किसी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई न करने को कहा है। लेकिन इस सुसाइड नोट के अंदर एक पेंच और भी बताया गया है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट के एक हिस्से में %ध्यान राखी बेटा% भी लिखा गया है। माना जा रहा है कि ये शब्द मृतका के किसी मित्र के लिए हो सकते हैं। पुलिस अधिकारी भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन बताया गया है कि सुसाइड नोट के अंदर लिखे शब्द सिरसा निवासी किसी युवक से संबंधित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed