फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jtt James Bond will not campaigning for any party candidates

किसी पार्टी का प्रचार नहीं करेगा ये जट्ट जेम्स बांड

Tue, 15 Apr 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 15 Apr 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
Jtt James Bond will not campaigning for any party candidates

राजनीतिक पार्टियों के लिए कभी भी प्रचार नहीं करूंगा, क्योंकि आज मै जिस मुकाम पर हूं वह दर्शकों की ही बदौलत है। यह बात मंगलवार को ओरबिट सिनेमा में पहुंचे फिल्मी अदाकार गिप्पी ग्रेवाल ने प्रेस वार्ता में कहीं।

विज्ञापन


वह 25 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म जट्स जैमस बोंड की प्रमोशन के लिए मोगा पहुंचे थे। लोकसभा चुनावों के लिए एक राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया द्वारा दर्शकों ने गिप्पी ग्रेवाल की काफी आलोचना की थीं। जिसका मंगलवार को खुद गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी सोशल साइट पर दर्शकों से माफी मांगकर आगे कभी भी राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार न करने की बात कहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह अपनी 25 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म जट्स जेम्स बोंड की प्रमोशन के लिए मोगा पहुंचे थे। गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि इस फिल्म में गांवों में पंजाबी युवकों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को विशेषकर दर्शाया गया है, जिसमें वह खुद पंजाबी युवक छिंदा का किरदार निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म को पंजाब के विभिन्न गांवों में दर्शाया गया है। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी फिल्मों में पहली बार काम कर रही जरीना खान भी मुख्य किरदार में है।


फिल्म में दो गीत राहत अली खान साहिब व उनके गाए हैं। फिल्म में पंजाबी तड़के के साथ कुछ डरावने सीन भी है। जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म कामेडी व हास्य से भरपूर है।

इस दौरन ओरबिट सिनेमा के मालिक तुषार गोयल की ओर से गिप्पी ग्रेवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed