फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Nadda Not Contest Lok Sabha Elections 2024 Know Reasons Behind

विशेष बातचीत: जेपी नड्डा का बड़ा बयान- मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मुझ पर इससे बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 07 Jan 2024 05:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नहीं लड़ेंगे। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में चुनाव लड़वा रहा हूं... यह क्या कम है?

विज्ञापन
JP Nadda Not Contest Lok Sabha Elections 2024 Know Reasons Behind
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस बात से इन्कार किया है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा, मुझ पर इससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में चुनाव लड़वा रहा हूं, यह क्या कम है? मैं कार्यकर्ता पहले हूं, पार्टी अध्यक्ष बाद में। पार्टी की चुनाव समिति निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि है।

विज्ञापन


नड्डा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि चुनाव आते रहेंगे, जाते रहेंगे, हम जीतते भी रहेंगे लेकिन मानवता की सेवा का जो यश हमारे कार्यकर्ताओं के हिस्से आया, वह मेरे लिए सबसे बड़ा कार्य था। यही मेरी उपलब्धि है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत की वजह थे- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यशस्वी नेतृत्व, जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा। इस सबके ऊपर-मोदी की गारंटी ने कांग्रेस के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि ये चुनाव इस मायने से और अधिक महत्वपूर्ण थे क्योंकि विपक्ष का प्रोपेगैंडा बेनकाब हो गया। ओबीसी गणना, तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा, जाति की राजनीति, बेरोजगारी जैसे मुद्दों का धराशायी होना जरूरी था। मुख्यमंत्रियों के चयन को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले तो हमने ये भी जमाना देखा है कि पत्रकार लोग ही तय कर देते थे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कौन मंत्री बनेगा। अब कम से कम पत्रकारों का सिरदर्द कम होगा। नड्डा ने कहा कि हमारे यहां मशाल को आगे बढ़ाने की परंपरा है। हम भविष्य की ओर देखते हैं। भाजपा पार्लियामेंट्री पार्टी बोर्ड से निकर विधायक दल की बैठक में मंथन होता है और सर्वसम्मति से सभी मामले तय होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद ने खुद तोड़ा गठबंधन, पंजाब में अपने दम पर लड़ेंगे 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विजय के बाद लोकसभा चुनाव के लिए ताकत झोंक चुकी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। मोदी गारंटी भाजपा की सबसे बड़ी लाइन है। आपदा में मदद न करने के हिमाचल सरकार के आरोपों को जहां वह सबसे बड़ा झूठ बताते हैं।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा इंटरव्यू...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed