फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Nadda Attack on Punjab government and Congress over Farm Laws

जेपी नड्डा बोले- राजनीतिक कारणों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहा विपक्ष, गुमराह करने का लगाया आरोप

Thu, 29 Oct 2020 01:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda Attack on Punjab government and Congress over Farm Laws
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीतिक कारणों से विपक्ष कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। सभी दल पंजाब के किसानों को गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि वे उनके लिए कुछ भी सुधार करने में विफल रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 2019 के अपने चुनावी घोषणापत्र में इन कानूनों को लागू करने की बात दोहराई थी। अब जब केंद्र ने इसे लागू कर दिया है तो वह इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने मंडियां दूर करने और अनुबंध खेती को बढ़ावा देने की बात की थी ।
विज्ञापन


यह बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को आयोजित भाजपा के फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान ने कहीं। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय कमलम में सभी प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के कल्याण के लिए कभी कोई काम नहीं किया लेकिन अब किसानों को मूर्ख बनाने के लिए एक तुच्छ राजनीति खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को न केवल लागू किया है बल्कि किसानों के लिए फसल की लागत पर डेढ़ गुना अधिक कीमत देकर वादा निभाया है। 

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून न केवल देश में किसानों को सशक्त बनाएंगे, बल्कि उनको बंधन मुक्त भी करेंगे। नड्डा ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) प्रणाली में कोई बदलाव नहीं होगा। नए प्रावधानों के तहत पंजाब में किसान अब स्थानीय मंडियों से बाहर भी अपनी फसल बेच सकते हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर दिल्ली मुख्यालय से राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, चंडीगढ़ मुख्यालय से प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, स्व. शर्मा की धर्मपत्नी शशि शर्मा भी उपस्थित थीं।

अश्वनी शर्मा की तारीफ की
लाइव कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने जमकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की तारीफ की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो भी काम उन्हे अभी तक दिए गए हैं, उन्होंने वह निर्धारित समय में पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वह पंजाब में भाजपा को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed