फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Journalist Premier League begins, Punjab and Jammu and Kashmir to compete

Chandigarh News: जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग का आगाज, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला

Sat, 11 Apr 2026 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Journalist Premier League begins, Punjab and Jammu and Kashmir to compete
चंडीगढ़। जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ वीरवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से यूनाइटेड प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित इस लीग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पत्रकारों के परिवारों को श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन समारोह में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पीआरटीसी के चेयरममैन हरपाल जुनेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और राजस्थान की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच में पंजाब और जम्मू-कश्मीर की टीमें आमने-सामने हुई। लीग के मुकाबले 18 अप्रैल तक चंडीगढ़ के विभिन्न मैदानों में खेले जाएंगे। इसके बाद 25 और 26 अप्रैल को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सेमीफाइनल होंगे। इसी मैदान पर फाइनल मुकाबला 3 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को किया सम्मानित
दोनों अतिथियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मीडिया की अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने डयूटी के दौरान पत्रकारों के योगदान को याद करते हुए उनके परिवारों को सम्मानित करने की इस पहल की प्रशंसा की। समारोह के दौरान एक भावुक क्षण में दिवंगत पत्रकार सुनील राय कॉमरेड, आदित्य जेटली, नील कमल और हरविंदर काला के परिवारों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed