फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Joshi raised questions on the condition of roads

Chandigarh News: सड़कों की हालत पर जोशी ने उठाया सवाल

Wed, 20 Aug 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Joshi raised questions on the condition of roads
चंडीगढ़। शहर के सड़कों की हालत पर भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने नगर निगम से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने पंजाब नगर निगम अधिनियम की धारा 64 का हवाला देते हुए इंजीनियरिंग विभाग से सड़कों को लेकर सवाल किए हैं।
विज्ञापन

सौरभ जोशी ने कहा कि शहरवासी गड्ढों से भरी और अधूरी सड़कों से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेही से बच रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कितनी वी-4, वी-5 और वी-6 सड़कें पांच साल से अधूरी हैं और उनकी सेक्टर वाइज जानकारी कब मिलेगी। उन्होंने सेक्टर-15 की मुख्य सड़कों की पिछली बार हुई कारपेटिंग की तारीख, तत्कालीन इंजीनियर और उप मंडल अधिकारी का नाम उजागर करने की मांग की है। पार्षद ने यह भी पूछा कि पिछले 10 साल में सड़क रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले किस अधिकारी पर कार्रवाई हुई और निविदा प्रक्रिया में देरी के असली कारण क्या हैं। उन्होंने कहा के अब बहाने नहीं चलेंगे। शहरवासी सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सड़कों के हकदार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article