फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Joint Action Committee welcomed the Chief Secretary

Chandigarh News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया चीफ सेक्रेटरी का स्वागत

Thu, 30 Oct 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Joint Action Committee welcomed the Chief Secretary
चंडीगढ़। जॉइंट एक्शन कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चीफ सेक्रेटरी से मिला। कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार और चेयरमैन सुरमुख सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। उनको यूटी कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इसमें आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन देने, उनके लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाने, बोनस का भुगतान करने, डेलीवेज वर्कर्स को छठे और सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, खाली पदों को भरने, दिसंबर 1996 के बाद भर्ती हुए डेली वेज कर्मचारियों को को पॉलिसी में कवर कर नियमित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पियून और हेडमाली के प्रमोशन के लिए नियमों में संशोधन करने, यूटी कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग की है। चीफ सेक्रेटरी ने प्रतिनिधिमंडल को गंभीरता पूर्वक सुना और मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में अश्वनी कुमार, सुरमुख सिंह, राजा राम, कुलदीप सिंह, याद राम, माम राज और रंजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed