{"_id":"6a0caecfeed852c04602dc24","slug":"joint-action-committee-gets-support-from-water-works-employees-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1023711-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी को मिला वाटर वर्क्स कर्मचारियों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी को मिला वाटर वर्क्स कर्मचारियों का समर्थन
विज्ञापन
मनीमाजरा। सेक्टर-32 चंडीगढ़ वाटर वर्क्स के कर्मचारियों ने एकजुट होकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी को समर्थन देने का ऐलान किया। कर्मचारियों के जुड़ने से कमेटी ने अपनी ताकत बढ़ने का दावा करते हुए मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही। कमेटी के संयोजक सुरमुख सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि वाटर वर्क्स कर्मचारियों के समर्थन से कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मिलकर अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष करेंगे।
वाटर वर्क्स कर्मचारियों की ओर से रणधीर सिंह, संजीव कुमार, शशी प्रसाद, हरनेक सिंह और हरदीप रंगी ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे और कमेटी को पूरा सहयोग देंगे। इस मौके पर दी वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान जगमोहन सिंह, जनरल सेक्रेटरी सतनाम सिंह, चेयरमैन सुभाष चंद्र, ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम, कमल कुमार, रविन्द्र बिंदू और गुरमीत सिंह ने कर्मचारियों का कमेटी में शामिल होने पर स्वागत किया।