फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Job vacancy for teachers in chandigarh, condition for apply

सरकारी शिक्षकों की बंपर वेकैंसी, देखें शर्त

Fri, 07 Nov 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Nov 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Job vacancy for teachers in chandigarh, condition for apply

कई साल से चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के 592 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


इसके लिए उम्र सीमा पंजाब और हरियाणा से काफी कम रखी गई है। विभाग ने सिर्फ चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में एसएसए, कॉन्ट्रेक्ट और गेस्ट टीचर्स को ही सर्विस के हिसाब से आयु सीमा में छूट का फैसला लिया है।
विज्ञापन


प्राइवेट या अन्य राज्यों के स्कूलों के शिक्षकों को छूट नहीं मिलने से विवाद की आशंका है। विज्ञापन के अनुसार, एनटीटी के लिए उम्र 18 से 27 और जेबीटी के लिए 21 से 30 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी 2014 तक 30 साल से कम उम्र वाले ही आवेदन कर सकेंगे। उधर, उम्र सीमा बढ़ाने के लिए यूटी एजुकेशनल इंप्लॉइज यूनियन ने मांग की है। सूत्रों के अनुसार, विभाग टीजीटी पद भरने के लिए अगले हफ्ते तक विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।

दो साल का डिप्लोमा इन एनटीटी अनिवार्य

Job vacancy for teachers in chandigarh, condition for apply

विभाग ने जेबीटी के 489 और नर्सरी टीचर के 103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जेबीटी में जनरल कैटेगरी में 235, ओबीसी 177, एससी 77 पद रिजर्व किए हैं।

एनटीटी में जनरल कैटेगरी में 55, ओबीसी में 32, एससी कैटेगरी में 16 पद रिजर्व हैं। जेबीटी के लिए ग्रेजुएशन और जेबीटी सर्टिफिकेट के अलावा सीटीईटी क्लीयर करना जरूरी है। नर्सरी टीचर के लिए 12वीं 50 फीसदी अंक और दो साल का डिप्लोमा इन एनटीटी अनिवार्य है।

सीटीईटी क्लीयर, तभी योग्य: 2009 से सीबीएसई ने स्कूली स्तर पर भर्ती के लिए नेशनल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (सीटीईटी) अनिवार्य कर दिया है। साल में दो बार होने वाले सीटीईटी में चंडीगढ़ के युवाओं का पास प्रतिशत दो से तीन रहता है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। जनरल में फीस 500 और एससी कैटेगरी में 250 रुपये रखी गई है।

स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रेसिडेंट, यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लॉइज यूनियन चंडीगढ़ के अनुसार यूटी प्रशासन को भर्ती के लिए उम्र सीमा में अन्य नियमों की तरह पंजाब के रूल फोलो करने चाहिए। भर्ती के लिए उम्र सीमा कम है। कई साल बाद शिक्षकों की स्थायी भर्ती की जा रही है। जेबीटी व एनटीटी पदों के लिए उम्र सीमा पंजाब-हरियाणा के बराबर होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed