फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   job in municipal corporation, recruitment for 1668 post very soon

गुडन्यूज: चंडीगढ़ में 1668 सरकारी पदों पर निकली वेकेंसी

Mon, 06 Jul 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jul 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
job in municipal corporation, recruitment for 1668 post very soon

नगर निगम में 10 साल बाद अब जल्द ही नौकरी का पिटारा खुलने वाला है। सलाहकार विजय देव ने गृह सचिव अनुराग अग्रवाल से स्टेटस रिपोर्ट तैयार करके नगर निगम को भर्ती के लिए मंजूरी देने के आदेश दिए हैं। यहां से मंजूरी मिलने के बाद 1688 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ नगर निगम में वर्षों से भर्ती प्रक्रिया बंद होने की वजह से सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जेई और एसडीओ को क्लर्क तक का काम करना पड़ रहा है। मेयर पूनम शर्मा की मांग पर ही सलाहकार ने गृह सचिव से भर्ती की मंजूरी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मेयर ने बताया किहाल में ही प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई थी, जिसमें सलाहकार ने गृह सचिव को निगम में खाली पड़े पदों को भरने की मंजूरी देने के लिए कहा। उन्होंने सलाहकार से कहा था कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में खाली पदों को भरे बिना प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाना संभव नहीं होगा। इसके बाद ही प्रशासन ने भर्ती के लिए मंजूरी देने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया है।

स्टाफ की कमी, प्रोजेक्ट में अड़ंगा

job in municipal corporation, recruitment for 1668 post very soon

कर्मचारियों की कमी के कारण शहर में कोई बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग नहीं हो रही है और पहले से चल रहे प्रोजेक्ट को पूरा करने में भी देरी हो रही है। नगर निगम में पिछले 10 साल से किसी भी कर्मचारी की स्थायी तौर पर नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि प्रशासन की ओर से नगर निगम के 5204 पद पास किए गए हैं और इस समय सिर्फ 3516 कर्मचारी तैनात हैं। और तो और, डेलीवेजेज कर्मचारियों की भी भर्ती नहीं हुई है। डेलीवेजेज के भी 194 पद खाली हैं।

सुभाष चावला, वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सदस्य  ने बताया कि नई भर्ती की मंजूरी मिलने पर ठेके पर जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उन्हें भर्ती में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भर्ती नहीं होने के कारण ही शहरवासियों को मिलने वाली कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

हरजिंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, इंटक  ने बताया कि भर्ती नहीं होने के कारण वर्तमान में तैनात कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी काम करना पड़ता है।

इन विभागों में होगी भरती
विभाग-----तैनात---------खाली--------मंजूर पद
सीएमसी कार्यालय, मनीमाजरा----239-----73------312
जनस्वास्थ्य------778------522----1300
बीएंड आर------930-------314----1244
एमओएच------1320-------740----2060
दमकल---------249-------39----288

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed