{"_id":"669ef5b9dc548bb62c043858","slug":"jjp-mlas-will-have-to-present-their-side-in-four-weeks-haryana-news-chandigarh-news-c-16-pkl1010-474456-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जजपा विधायकों को चार सप्ताह में रखना होगा अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जजपा विधायकों को चार सप्ताह में रखना होगा अपना पक्ष
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जननायक जनता पार्टी की ओर से उसके दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने का फैसला लिया है। याचिका में नरवाना के विधायक रामनिवास और बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग की विधान सभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। जजपा ने दोनों विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने तथा भाजपा को समर्थन देने का आरोप लगाया है। यह याचिका जजपा के कार्यालय सचिव रणधीर सिंह की ओर से दायर की गई है। हरियाणा विस अध्यक्ष ने नियम 7(3) (ए व बी) के प्रावधानों का पालन करते हुए दोनों आरोपित विधायकों और जजपा विधायक दल के नेता को अपना पक्ष उनके सम्मुख रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्हें 4 सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखना होगा।