फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP MLA Ramkumar Gautam raised the issue of Corruption in Haryana Assembly

दादा गौतम ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा, बोले- हमारे डीएनए में भ्रष्टाचार, पुलिस में तो हदें पार

Wed, 26 Feb 2020 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
JJP MLA Ramkumar Gautam raised the issue of Corruption in Haryana Assembly
जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के नारनौंद से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हैं। सड़क से लेकर सदन तक उन्होंने इसके विरोध में तीखे तेवर अपनाए हुए हैं। बुधवार को उन्होंने विधानसभा में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर वार किया। वह अपनी पार्टी को सामाजिक एवं वृद्धावस्था पेंशन के मामले में आइना दिखाने में भी पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन


शून्यकाल में दादा गौतम ने कहा कि भ्रष्टाचार तो हमारे डीएनए में ही है लेकिन पुलिस में भ्रष्टाचार की हदें पार हैं। पुलिस कर्मियों का वेतन कम है, उन्हें पंजाब के समान वेतन दिया जाए। लंबे समय से इसकी मांग हो रही है। पुलिस में इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। सरकार पुलिस को स्टेशनरी के लिए भी बजट मुहैया कराए। पुलिस वाले हर कहीं स्टेशनरी के लिए फोन घुमाते रहते हैं। यह भी भ्रष्टाचार ही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े शहरों के नियंत्रित क्षेत्र में टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग ने अवैध कालोनियां विकसित कराने का धंधा बना लिया है। पहले वे कालोनियां कटवाने के पैसे लेते हैं और फिर उन्हें गिराने के नाम पर मोटे पैसे ऐंठते हैं। सरकार ऐसा कड़ा कानून बनाए कि नई कालोनियां विकसित होने पर रोक लग सके। इससे शहरों का स्वरूप भी नहीं बिगड़ेगा और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम ने पेंशन वृद्धि को लेकर कहा कि जजपा ने भी चुनाव के दौरान वोट हथियाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए। वैसे तो सभी करते हैं लेकिन 5100 रुपये पेंशन का वादा पूरा करना जरूरी है। 55 साल में महिलाओं को 5100 रुपये देने का वादा सरकार पांच साल में पूरा करे। अभी 850 रुपये और बढ़ा दिए जाएंगे, जिससे पेंशन 3100 रुपये हो जाएगी, अगले चार साल 500-500 रुपये बढ़ाते रहें, कार्यकाल के अंत तक 5100 रुपये पूरे हो जाएंगे।


यह मेरा विशेष आग्रह है ताकि हमारी पार्टी भी लोगों को मुंह दिखा सके। उन्होंने गौपालकों को विशेष इंसेंटिव देने की मांग उठाई। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कड़ा कानून लाने की मांग करते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों के दोषी साबित होने पर कम से कम उम्रकैद व अधिकतम फांसी की सजा होनी चाहिए। इससे पीढ़ियां बर्बाद होने से बच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed