फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP leaders said, BJP-JJP alliance ready for Baroda bypoll

बरोदा उपचुनाव: कांग्रेस तैयार, जजजा गठबंधन के लिए राजी, विज बोले- भाजपा का होगा उम्मीदवार

Wed, 30 Sep 2020 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
JJP leaders said, BJP-JJP alliance ready for Baroda bypoll
जजपा की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

जननायक जनता पार्टी ने बरोदा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए गठबंधन प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी-बीजेपी गठबंधन उपचुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के वरिष्ठ नेता निरंतर बरोदा विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


अब बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) व जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) बिना देरी के जल्द मंथन कर संयुक्त रूप से अपना मजबूत उम्मीदवार उतारने को लेकर फैसला लेगी। मंगलवार को बरोदा उपचुनाव की घोषणा के बाद चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन


जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप बरोदा उपचुनाव में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से विजय होगा। गंठबधन सरकार की दोनों पार्टियां मिलकर इस उपचुनाव के मैदान में उतरेंगी और मजबूती के साथ अपने उम्मीदवार को जिताएंगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बरोदा में गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार किया जा रहा है और बरोदा की जनता का गठबंधन को पूरा समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि बरोदा सीट पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र में पड़ती है। डॉ. बांगड़ ने कहा कि विधानसभा-2019 के चुनाव में बरोदा से कांग्रेस के उम्मीदवार ने 34 प्रतिशत मत हासिल किए थे, जबकि बरोदा की जनता ने गठबंधन सरकार की दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को कांग्रेस से बहुत ज्यादा कुल 57 प्रतिशत वोट दिए हैं। जाहिर है कि पहले भी बरोदा की जनता का गठबंधन को भरपूर साथ मिला है और इस उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी भारी अंतर से विजय होगा।  

प्रदेश चुनाव समिति करेगी उम्मीदवार के नाम पर विचार: धनखड़

  हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि बरोदा उपचुनाव कि हम पहले से तैयारी में जुटे हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी हैं और अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी दी हुई है। प्रदेश चुनाव समिति में भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर विचार होगा। जब प्रदेश चुनाव समिति बैठेगी तो नामों पर विचार कर सिफारिश हाईकमान को करेगी। 

कांग्रेस किसानों की फसलों के मामले में झूठ फैला रही है। मंडी चलेगी और खरीद होगी तब इनका झूठ सामने आ जाएगा। बरोदा में कई विकास कार्य सरकार ने किए हैं और तेजी से विकास हो ये सुनिश्चित किया गया है। धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा असली परिवारवादी हैं, लोकसभा खुद लड़ा ,बेटे को लड़ाया और राज्यसभा भी बेटे को पहुंचाया। धनखड़ ने कहा ये कहते रहे मैं थारा, थाम मेरे, लेकिन किलोई की सड़क चौड़ी है बरोदा की भीड़ी है।

भाजपा से होगा गठबंधन का उम्मीदवार: विज
गृह मंत्री अनिल विज ने बरोदा उपचुनाव घोषित होने के बाद कहा कि चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। गठबंधन का उम्मीदवार भाजपा का होगा। हम कब से चुनावों का इंतजार कर रहे थे। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा फील्ड में रहते हैं। विज ने दावा किया कि उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी।

कांग्रेस उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार : सैलजा

कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बरोदा उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस पार्टी इस उपचुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी। इस उपचुनाव के बाद प्रदेश में बड़ा उलटफेर होना तय है। जनता से विश्वासघात कर बनी प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के साथ ही गिरना तय है। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग द्वारा बरोदा उपचुनाव की तारीख का ऐलान करने के बाद यहां जारी बयान में कहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता इस सरकार से अब निजात पाना चाहती है। बरोदा की बहादुर जनता ने बार-बार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का साथ दिया है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है। प्रदेश की जनता भाजपा-जजपा गठबंधन के एक वर्ष के कार्यकाल में ही पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है और त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश में आए दिन नए-नए घोटाले निकलकर सामने आ रहे हैं।

प्रदेश का किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर है। कर्मचारी वर्ग भी इस सरकार से हताश और निराश है। उद्योग धंधे चौपट हैं और प्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सर्वाधिक बनी हुई है। कानून व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आज प्रदेश के हालात बहुत ही चिंताजनक हो गए हैं। खुद सरकार में शामिल दलों के विधायक व पूर्व विधायक ही इस सरकार की कार्यशैली पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों का प्रदेश की जनता द्वारा भारी विरोध किए जाने के बावजूद भी जजपा सत्ता के लालच में हरियाणा में भाजपा के साथ सत्ता में भागीदार बनी हुई है। प्रदेश की जनता भाजपा और जजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। यह सरकार जनता का पूरी तरह से विश्वास खो चुकी है। बरोदा की जनता इस चुनाव में भाजपा-जजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है, क्योंकि वह इस सरकार से छला हुआ महसूस कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed