फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jirkpur millions stolen from three homes

जीरकपुर में 3 घरों में चोरों ने किया हाथ साफ

Sat, 08 Mar 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 08 Mar 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
Jirkpur millions stolen from three homes
जीरकपुर की वीआईपी सड़क पर स्थित निर्मल छाया सोसायटी में चोरों ने दिनदहाड़े तीन फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एक अन्य फ्लैट के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे।
विज्ञापन


तीन फ्लैटों के ताले टूटने से सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोसाइटी के टावर नंबर-बी-7 के निवासी कार्तिक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में अपना बिजनेस करते हैं, जबकि पत्नी बैंक में नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार सुबह वह दोनों फ्लैट को ताला लगाकर अपने काम पर निकल गए थे। उनको पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उनके फ्लैट के ताले टूटे हुए हैं।

वापस आने के बाद देखा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर में घुसे चोरों ने अलमारी से चार सोने के कड़े, छह चूड़ियां, एक हीरे का हार समेत अन्य गहने चोरी कर ले गए।

उन्होंने इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये हैं। इसके अलावा टावर के फ्लैट नंबर 302 के निवासी ज्ञानेंदर ने बताया कि पत्नी रिश्तेदारी में गई थी और वह सुबह फ्लैट में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए।

दोपहर समय सुरक्षा गार्ड के माध्यम से उनको फ्लैट में चोरी होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि चोर फ्लैट से सोने के गहने, जिनमें टॉप्स की जोड़ी, सोने की चेन, कीमती घड़ियों के अलावा करीब दस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।

शिकायतकर्ता अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। वहीं, टावर नंबर ए-1 के फ्लैट नंबर 102 के ताले तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये के कीमत के गहने चोरी कर ले गए।


इसके अलावा चोरों ने एक अन्य फ्लैट के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सोसाइटी के निवासियों ने शक जताया कि यह काम किसी जानकार है, क्योंकि सोसाइटी में सुरक्षा कर्मी तैनात होने के बावजूद वह वारदात को अंजाम दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed