{"_id":"57f3a9d04f1c1bda1726f772","slug":"jhelum-express-derail-in-ludhiana-many-trains-cancelled-and-diverted-from-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हुई ट्रेन, 19 रद्द, 22 के रूट बदले और 33 को स्टेशनों पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हुई ट्रेन, 19 रद्द, 22 के रूट बदले और 33 को स्टेशनों पर रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर-जालंधर-फिल्लौर सेक्शन पर झेलम एक्सप्रेस ट्रेन की नौ बोगी रेल पटरी से उतरने के बाद रेल रूट में काफी बदलाव किए गए। रेलवे ने तीनों सेक्शन पर दौड़ने वाली उन्नीस ट्रेनें (अप-डाउन) रद्द कर दी, जबकि 22 ट्रेनों के रूट बदल कर उन्हें उनके निश्चित स्टेशनों की तरफ रवाना किया और 33 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया।
यह जानकारी रेल मंडल फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने दी। गौरतलब है कि मंगलवार तड़के 3.15 बजे जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के दस डिब्बे फिल्लौर-लाढोवाल के बीच सतलुज पुल के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में तीन यात्री जख्मी हो गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक हादसाग्रस्त ट्रैक पर आवाजाही सामान्य नहीं हो पाई है।

Trending Videos
ये गाड़ियां रद्द
लुधियाना में पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार अमृतसर-नई दिल्ली शताबदी (12014), अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब, इंटरसिटी (14682), इंटरसिटी (12460), जनशताबदी (12054), अमृतसर-सीडीजी एक्सप्रेस (12242), पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (14038), अमृतसर-एनएलडीएम एक्सप्रेस (14505) व अमृतसर-सीडीजी एक्सप्रेस (12412), शताब्दी (12029), शान-ए-पंजाब (12497), दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस (14037), लुधियाना-फिरोजपुर एक्सप्रेस (14629), इंटरसिटी (12411), एनएलडीएम-अमृतसर (14506), नई दिल्ली-जालंधर (14681), नई दिल्ली-अमृतसर (12459), नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12013) व जनशताब्दी (12053) रद्द की गई हैं। जबकि 22 ट्रेनों के रूट बदले गए और 33 को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर वहीं से उन्हें वापिस रवाना किया गया।