फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewelry including thousands of cash stolen from home in Ramdarbar

रामदरबार में घर से हजारों की नकदी समेत गहने चोरी

Fri, 30 Oct 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jewelry including thousands of cash stolen from home in Ramdarbar
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-दो स्थित एक घर से चोर साढ़े 28 हजार रुपये, सोने की चेन और एक मोबाइल चोरी करके फरार हो गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब परिवार घर में सो रहा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी-380 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंतजार अहमद ने बताया कि वह राम दरबार फेज-दो स्थित किराये के मकान नंबर 2607 में परिवार समेत रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है। 18-19 अक्तूबर की रात वह और उसका परिवार घर में सो रहा था। कमरे के पिछली तरफ की बालकनी का दरवाजा खुला हुआ था। इस दौरान किसी ने उसके घर से साढ़े 28 हजार रुपये, सोने की चेन और एक मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद अब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed