फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewellery worth Rs 15 lakh missing from hotel room, housekeeping under suspicion

Chandigarh News: होटल के कमरे से 15 लाख के गहने गायब, हाउसकीपिंग पर शक

Mon, 04 May 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 15 lakh missing from hotel room, housekeeping under suspicion
चंडीगढ़। आईटी पार्क स्थित ललित होटल में ठहरी एक महिला अधिकारी के कमरे से करीब 15 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने नोएडा निवासी पीड़िता संचिता जिंदल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने नोएडा से चंडीगढ़ डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा और आईटी पार्क थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज को शिकायत भेजकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि चेकआउट के बाद कमरे की सफाई करने वाले हाउसकीपिंग स्टाफ का इसमें हाथ हो सकता है। हालांकि संबंधित कर्मचारी ने पाउच देखने से इनकार किया है। साथ ही कमरे में बाद में ठहरने वाले व्यक्ति की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कमरे में किन-किन लोगों का आना-जाना हुआ। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

28 से 30 अप्रैल तक कमरा नंबर-530 में ठहरी थीं महिला
नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रीनविच-बी ग्रैंड ओमैक्से निवासी संचिता जिंदल ने बताया कि वह 28 से 30 अप्रैल तक चंडीगढ़ के ललित होटल के कमरा नंबर-530 में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए ठहरी थीं। उनके पास एक ब्राउन रंग का कपड़े का पाउच था जिसमें 10 सोने की चूड़ियां और एक ब्रेसलेट रखा हुआ था। इन गहनों का वजन करीब 100 ग्राम (लगभग 10 तोला) और कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल की सुबह उन्हें शताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए निकलना था। जल्दबाजी में उन्होंने पाउच अलमारी के शेल्फ पर रख दिया लेकिन डोरबेल बजने से ध्यान भटक गया और वह उसे बैग में रखना भूल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा पहुंचकर रात में जब उन्होंने सामान चेक किया तो गहनों का पाउच गायब मिला। इसके बाद उन्होंने होटल के लैंडलाइन और वेबसाइट पर दिए नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन रूपनगर निवासी उनके रिश्तेदार और बाद में बेटी-दामाद होटल पहुंचे, लेकिन गहनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed