{"_id":"690d10b01955db0ba1004eb5","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-house-in-sector-22-chandigarh-news-c-16-pkl1079-864224-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-22 में घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-22 में घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में चोरों ने एक सरकारी मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और 30 हजार नकदी चुरा ली। चोरी उस वक्त हुई जब पूरा परिवार दिल्ली एयरपोर्ट बेटे को लेने गया था।
पंजाब सचिवालय में अंडर सेक्रेटरी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब परिवार दिल्ली से लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था लेकिन अंदर घुसते ही पूरा सामान बिखरा पड़ा था और पीछे का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार, सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार, पीसीआर टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।जांच में अब तक पता चला है कि पीछे के दरवाजे पर किसी तरह की तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि परिवार जल्दबाजी में दरवाजा ठीक से बंद करना भूल गया होगा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।