फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jeev Milkha Singh will participate in Chandigarh open golf tournament with his son harjay

Chandigarh: बेटे के साथ गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे जीव मिल्खा सिंह, पहली बार कोर्स में उतरेंगे दोनों

Tue, 02 Apr 2024 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ ओपन 2024 गोल्फ टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अप्रैल से होगी। इसमें गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, राहिल गंगजी, राशिद खान, वीर अहलावत, अभिनव लौहान, युवराज सिंह संधू, छिक्कारनगप्पा और करनदीप कोच्चर आदि अपना दम दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Jeev Milkha Singh will participate in Chandigarh open golf tournament with his son harjay
बेटे के साथ जीव मिल्खा सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत में गोल्फ के खेल के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब एक पिता और पुत्र एक साथ बड़े गोल्फ टूर्नामेंट में एक साथ गोल्फ कोर्स पर खेलते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन


एक करोड़ की इनामी राशि वाला चंडीगढ़ ओपन 2024 गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 3 - 6 अप्रैल तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के गोल्फर और पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह (52) और उनके बेटे हरजय मिल्खा सिंह (14) एक साथ खेलेंगे। जीव मिल्खा सिंह प्रोफेशनल कैटेगरी और उनका बेटा हरजय मिल्खा सिंह एमेच्योर कैटेगरी में खेलेगा। 
विज्ञापन


विदेशी गोल्फर्स में श्रीलंका के एन थंगाराजा और के प्रबागरन, बांग्लादेश के जमाल हुसैन और बबल हुसैन, एंडोरा के केविन स्टीव रिगेल, अमेरिका के वरुण चोपड़ा सहित पीजीटीआई क्वालिफांइग स्कूल विजेता चिली के मितियास डोमिनगुऐज, नेपाल के सुभाष तमांग, ईटली के मिशेल ओरटोलानी और चेक गणराज्य के स्टीपन हिस्सा लेंगे। वहीं अमेच्योर में हरजय मिल्खा सिंह के साथ दो अन्य एमेच्योर खिलाड़़ी अयान गुप्ता और राम सिंह मान चंडीगढ़ से हैं वह भी खेलेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दिन
बेटे के साथ खेलने के बारे में जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा यादगार वाला और स्पेशल रहने वाला है। पहली बार मैं अपने बेटे के साथ एक ही टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रहा हूं। मैं उस पल के लिए पहले से ही काफी उत्साहित हूं। वहीं उन्होंने यह भी कहा हम दोनों अलग अलग समय पर स्टार्ट लेंगे क्योंकि एक साथ स्टार्ट लेंगे तो मेरी उपस्थिति में वह काफी नर्वस होगा। जो मैं देखना नहीं चाहता। जीव ने कहा कि मैंने गोल्फ खेलना 9 वर्ष की उम्र से किया था और बेटे हरजय ने 7 वर्ष की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। यूरोप में यूएस किड्स टूर्नामेंट में मैं अपने बेटे का कैडी भी बन चुका हूं।


दादा दादी भी खुश होंगे
जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि मेरे पिता मिल्खा सिंह और मां निर्मल मिल्खा सिंह जोकि अब इस दुनिया में नहीं है वह भी अपने पोते हरजय मिल्खा सिंह को मेरे साथ देश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलते हुए देखकर बहुत खुश होंगे। क्योंकि मेरी मां मेरे बेटे को गोल्फ सीखने के लिए खुद चंडीगढ़ गोल्फ क्लब लेकर जाती थी। इसके बाद बेटे ने भी इस खेल में अपना रुझान दिखाते हुए कड़ी मेहनत की और आज वह बेहतर खेल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed