फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JEE Advance Ramil Goyal got 45th rank Cheryl got 76th rank

JEE Advanced: चंडीगढ़ में कोचिंग ले रहे रमिल गोयल ने हासिल किया 45वां रैंक, चेरिल 76वें रैंक पर

Mon, 02 Jun 2025 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 04:44 PM IST
सार

पंचकूला की चेरिल ने देशभर में 76वां रैंक हासिल किया है। चेरिल के पिता कर्नल चेतन सिंगला ने बेटी को बधाई दी। चेरिल ने कक्षा 12 के दौरान केमिस्ट्री ओसीएससी के लिए क्वालिफाई किया, साथ ही एनएसईए (एस्ट्रोनॉमी), एनएसईपी (फिजिक्स), और आईओक्यूएम (गणित ओलंपियाड) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं।

विज्ञापन
JEE Advance Ramil Goyal got 45th rank Cheryl got 76th rank
रमिल गोयल और चेरिल - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में पढ़ रहे रमित गोयल ने जेईई एडवांस्ड 2025 में एआईआर 45वां हासिल करके संस्थान और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने 360 में से 298 अंक हासिल किए हैं। रमित करनाल का रहने वाला है और चंडीगढ़ में 3 साल से तैयारी कर रहा था। रमित के माता-पिता अरविंद कुमार और संध्या रानी, उनके मजबूत सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। उन्होंने जेईई मेंस में एआईआर 168 हासिल किया था। 
विज्ञापन


जेईई में अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा, रमित का वैश्विक, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर ओलंपियाड में एक असाधारण ट्रैक रिकॉर्ड है। 

वहीं पंचकूला की चेरिल ने देशभर में 76वां रैंक हासिल किया है। चेरिल के पिता कर्नल चेतन सिंगला ने बेटी को बधाई दी। चेरिल ने कक्षा 12 के दौरान केमिस्ट्री ओसीएससी के लिए क्वालिफाई किया, साथ ही एनएसईए (एस्ट्रोनॉमी), एनएसईपी (फिजिक्स), और आईओक्यूएम (गणित ओलंपियाड) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं। चेरिल ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 97.8% अंक प्राप्त किए और जेईई मेन्स 2025 में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 285 हासिल कर अपनी बहुपक्षीय प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। उनकी मां मंदीप सिंगला ने चेरिल की तैयारी के दौरान निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन दिया। उनके दादा  राम कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का क्षण है। चेरिल ने मनीमाजरा के स्कूल से अपनी 12वीं की परीक्षा पूरी की और चंडीगढ़ जेईई की कोचिंग ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed