{"_id":"8f81a058cf22be9af9dff94891be0c11","slug":"jdu-leader-sharad-yadav-haryana-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस सास-बहू की जोड़ी : शरद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस सास-बहू की जोड़ी : शरद यादव
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कोसली(रेवाड़ी)
Updated Mon, 13 Oct 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने यहां सोमवार को भाजपा और कांग्रेस पर सियासी हमला बोला। उन्होंने दोनों पार्टियों को सास-बहू की जोड़ी की संज्ञा दे डाली। वह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कोसली से इनेलो प्रत्याशी जगदीश यादव के समर्थन में नाहड़ में आयोजित चुनावी रैली में बोल रहे थे।
विज्ञापन
शरद यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस के साथ रहकर सत्ता में मलाई खाने वाले कुछ नेताओं ने चुनाव करीब आते ही भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस की ‘बी टीम’ के रूप में चुनाव मैदान में है। बिहार में कांग्रेस को वर्षों पहले ही उखाड़ने के बाद अब हरियाणा की जनता को इस सरकार को उखाड़ना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा भी अपने स्वार्थ की राजनीति कर रही है। अच्छे दिनों का नारा देकर केंद्र में सत्ता हथियाने वाली भाजपा की हकीकत लोगों के सामने आ चुकी है। इस सरकार ने अभी तक के कार्यकाल में ही लोगों को बुरे दिन दिखाने शुरू कर दिए।
रामपुरा हाउस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवार कभी लोगों की भलाई नहीं सोचता। कहा कि स्वार्थ पूर्ति के लिए एक भाई कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहा है तो दूसरा भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए वोट मांग रहा है। दोनों ही स्थिति में इस परिवार को अपना स्वार्थ सिद्ध होता दिखाई दे रहा है। इस परिवार के लोगों ने चुनाव जीतने के बाद कभी भी क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए।
उन्होंने कहा कि जगदीश यादव एक योग्य प्रत्याशी हैं।
इस मौके पर जगदीश यादव ने कहा कि इनेलो की जबरदस्त लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार क्षेत्र की जनता ने उनका साथ दिया, तो वे उन्हीं के बीच रहकर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।