{"_id":"622bb5fa1a3e110979562741","slug":"jazzy-b-forced-people-to-dance-with-their-songs-in-leisure-valley-under-iconic-week-chandigarh-news-pkl4444362182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइकॉनिक वीक के तहत लेजर वैली में जैजी-बी ने अपने गानों से लोगों को झूमने पर किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइकॉनिक वीक के तहत लेजर वैली में जैजी-बी ने अपने गानों से लोगों को झूमने पर किया मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आइकॉनिक वीक के छठे दिन शुक्रवार को लेजर वैली में लोगों की भारी भीड़ पहुंची। मशहूर पंजाबी गायक जैजी-बी ने अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही उन्होंने जिने मेरा दिल लुटेया ओ हो... जिने मैंनूं मार सु्ट्टेया... गाना गाया दर्शकों ने डांस शुरू कर दिया। जैजी-बी के कार्यक्रम में चंडीगढ़ के साथ पंजाब के कई जिलों से लोग पहुंचे थे। उन्होंने मित्तरां दे बूट, नाग समेत कई पंजाबी गाने गाए। पर्यावरण विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने झूलों, लोकगीतों व विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का लोगों ने खूब स्वाद चखा।
सुबह सेक्टर-19 स्थित वाटिका स्कूल के बच्चों को सिटको ने हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस में घुमाया। बस की यात्रा सेक्टर-17 स्थित सिटको दफ्तर से शुरू हुई, जो रोज गार्डन, बोगनविला गार्डन व अन्य जगहों तक गई। इसके अलावा सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम व आर्ट गैलरी में विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब की तरफ से विंटेज कारों की प्रदर्शनी लगाई गई। युवा पुरानी कारों को देखकर काफी प्रभावित हुई। इस प्रदर्शनी में सबसे पुरानी कार वर्ष 1925 में बनी हुई है। इसके अलावा लेजर वैली में सेना की तरफ से रक्तदान शिविर, पर्यटन विभाग की तरफ से मैजिक शो, लोग गायन व नृत्य, नाटक व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगी
लेजर वैली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (बीटीसी) की तरफ से हथियारों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान पर्वतारोहण और आपदा बचाव उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही आईटीबीपी पर बनाई फिल्में और भर्ती के मापदंडों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा लेजर वैली में चंडीगढ़ के निर्माण के दौरान की कई तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पुराने दौर के सेक्टर-17, सेक्टर-21 आदि को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है। समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ट्रैफिक पुलिस समेत प्रशासन के विभिन्न विभागों की तरफ से लेजर वैली में स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिसमें उनकी तरफ से दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
आरओबी ने स्वतंत्रता सेनानियों पर लगाई फोटो प्रदर्शनी
रीजनल आउटरीच ब्यूरो (आरओबी) चंडीगढ़ ने लेजर वैली में आजादी के अमृत महोत्सव पर एक प्रदर्शनी लगाई है। फोटो प्रदर्शनी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को प्रदर्शित करती है। इसमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित देश के स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें और उनसे संबंधित जानकारी लगाई गई है। ये फोटो प्रदर्शनी 12 मार्च तक चलेगी। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएचबी के चेयरमैन राकेश पोपली ने किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं दिग्गजों की वजह से हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। इस मौके पीआईबी चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक राजिंदर चौधरी भी उपस्थित रहे।