फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jawan Amritpal Singh cremated with state honors in Mansa

Mansa News: बलिदानी जवान अमृतपाल सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सीएम मान ने जताया शोक

Fri, 13 Oct 2023 09:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 09:21 PM IST
सार

अमृतपाल सिंह 10 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 11 अक्तूबर को गोली लगने से बलिदान दिया। शहीद अमृतपाल सिंह की बहन कनाडा में रहती हैं। पिता गुरदीप सिंह ने कहा कि अमृतपाल ने अपनी भतीजी की शादी के लिए छुट्टी ली थी।

विज्ञापन
Jawan Amritpal Singh cremated with state honors in Mansa
अमृतपाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसा जिले के गांव कोटली कलां के महज 19 साल के अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सर्वोच्च बलिदान दिया है। बलिदानी का शुक्रवार को गांव कोटली कलां में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रेजिमेंट 10-जेके राइफल्स के जवानों, पुलिस व सिविल प्रशासन और पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। ट्रेनिंग के बाद करीब डेढ़ माह पहले ही छुट्टी काटकर वह ड्यूटी पर जम्मू-कश्मीर गए थे। अमृतपाल सिंह एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से थे। सेना में भर्ती होने से पहले अमृतपाल सिंह अपने पिता के साथ खेती में उनका हाथ बंटाते थे। अमृतपाल सिंह को कंबाइन और ट्रैक्टरों का बहुत शौक था।
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह 10 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 11 अक्तूबर को गोली लगने से बलिदान दिया। शहीद अमृतपाल सिंह की बहन कनाडा में रहती हैं। पिता गुरदीप सिंह ने कहा कि अमृतपाल ने अपनी भतीजी की शादी के लिए छुट्टी ली थी। कनाडा में रहने वाली बहन और अमृतपाल सिंह एक साथ घर आने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम भगवंत मान ने बलिदान पर जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सैनिक अमृतपाल सिंह के बलिदान पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतपाल सिंह मानसा जिले के गांव कोटली कलां के रहने वाले थे। यह देश के लिए खास तौर पर परिवार के लिए अपूर्णीय कमी है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ गहरी हमदर्दी जाहिर करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरे समर्पण और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभाई। मान ने कहा कि उनका बलिदान हमेशा नौजवानों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीति के मुताबिक पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed