{"_id":"65299c1a1d561894d50a4366","slug":"jathedar-of-sri-akal-takht-sahib-expressed-fear-of-third-world-war-after-israel-hamas-conflict-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार बोले- इस्राइल-हमास युद्ध तुरंत नहीं रुका तो तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार बोले- इस्राइल-हमास युद्ध तुरंत नहीं रुका तो तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका
Sat, 14 Oct 2023 01:06 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:06 AM IST
सार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस्राइल पर हमास और गाजा पट्टी पर इस्राइल के हमलों की निंदा की। उन्होंने दुनिया के प्रमुख देशों से तुरंत इस युद्ध को रोकने की अपील की।
विज्ञापन
ज्ञानी रघबीर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस्राइल और हमास के बीच युद्ध को मानवता के लिए गंभीर त्रासदी बताया और चिंता व्यक्त की है कि अगर इस युद्ध को तुरंत नहीं रोका गया तो स्थिति तीसरे विश्व युद्ध तक पहुंच सकती है, जो एक मानवीय संकट होगा। यह मानवीय सभ्यता के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि वह हमास की ओर से इस्राइल और गाजा पट्टी पर इस्राइल के हमलों की निंदा करते हैं। श्री अकाल तख्त साहिब, श्री गुरु नानक देव जी के निर्मल पंथ के मार्गदर्शक के रूप में लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि दुनिया के धर्मों, देशों, समाजों और मानवाधिकार संगठनों को इस युद्ध को तुरंत रोकने में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि हम अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों, इस्लामिक देशों और एशिया के बड़े देशों से अपील करते हैं कि इस्राइल-हमास युद्ध की स्थिति तीसरे विश्व युद्ध में बदलने से पहले इस मुद्दे को निष्पक्ष तरीके से हल करें।
विज्ञापन