फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jathedar Dhyan Singh Mand declared CM Bhagwant Mann as tankhaiya

Amritsar News: जत्थेदार मंड ने सीएम भगवंत मान को तनखइया घोषित किया, पंथक समारोह में न बुलाने की अपील की

Sat, 19 Aug 2023 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Aug 2023 12:57 AM IST
सार

जत्थेदार ने समस्त खालसा पंथ और संगत से अपील की है कि जब तक भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर आकर माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें किसी भी पंथक समारोह या गुरुद्वारे के मंच से बोलने की इजाजत न दी जाए और न ही उन्हें सिरोपा दिया जाए।

विज्ञापन
Jathedar Dhyan Singh Mand declared CM Bhagwant Mann as tankhaiya
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

सरबत खालसा के जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड ने सिख गुरुद्वारा अधिनियम-1925 में संशोधन करके सिख धर्म में कथित अनावश्यक हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त से तनखइया (धार्मिक मामले में आरोपी) घोषित किया है। जत्थेदार मंड ने श्री अकाल तख्त के सचिवालय के बाहर इस संबंध में आदेश जारी किया। मंड ने अपना स्पष्टीकरण देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार को तीसरी बार श्री अकाल तख्त पर उपस्थित होने के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं आए।

विज्ञापन


मंड ने कहा कि श्री अकाल तख्त की मर्यादा और परंपराओं के अनुसार मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण के लिए तीन अवसर दिए गए थे। पिछली बार मुख्यमंत्री ने एक सीलबंद लिफाफा में अपना पत्र भेजा था, जिसे स्पष्टीकरण के रूप में लिया गया और कार्रवाई कुछ दिनों के लिए टाल दी गई लेकिन पत्र में कुछ भी नहीं था जो स्पष्ट करता हो कि मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन कर सिख धर्म के लिए कुछ सार्थक किया हो, बल्कि ऐसा लग रहा था कि यह सब साजिश के तहत जानबूझकर दुर्भावना से किया गया था।

विज्ञापन

पंथक समारोह में न बुलाने की अपील

पत्र के शब्दों से ऐसा भी लगता है कि मुख्यमंत्री को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। श्री अकाल तख्त को भी मुख्यमंत्री ने सिर्फ एक मजाक के रूप में लिया है, जिसके चलते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को तनखइया घोषित किया जाता है। उन्होंने समस्त खालसा पंथ और संगत से अपील की है कि जब तक भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर आकर माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें किसी भी पंथक समारोह या गुरुद्वारे के मंच से बोलने की इजाजत न दी जाए और न ही उन्हें सिरोपा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed