फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat reservation, jat protest, jat commette, haryana jat, haryana govt, rohtak, haryana

जाट आरक्षण: अब 3 अप्रैल के अल्टीमेटम को लेकर भी रार

Sat, 19 Mar 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 19 Mar 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
jat reservation, jat protest, jat commette, haryana jat, haryana govt, rohtak, haryana
जाट आरक्षण, जाट आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ में 3 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिए जाने को लेकर रार शुरू हो गई है। आंदोलन का केंद्र बने रोहतक के युवा जाट नेताओं का आरोप है कि इस फैसले में उनकी और खापों की कोई सहमति नहीं है। न ही उनसे कोई राय ली गई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने अपने स्तर पर ही इसकी घोषणा की है। हम इसका खुलकर विरोध करते हैं। बता दें, कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में खाप, संघर्ष समितियों और युवा जाट नेताओं को बुलाया गया था।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सरकार को 31 मार्च तक का समय दे दिया गया, जिस पर सभी ने सहमति भी जता दी। लेकिन इसके बाद कुछ जाट नेताओं ने 3 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे दिया। इस अल्टीमेटम का पता चलते ही युवा नेताओं और खापों में विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा जाट एकता मंच के विनीत धनखड़ ने आरोप लगाया कि यह अल्टीमेटम अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने दिया है। इसमें न युवाओं की सहमति है और न ही खापों की। मलिक ने फैसला लेने से पहले किसी से भी राय नहीं ली। प्रदेश में ऐसी राजनीति नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed