{"_id":"57b330494f1c1b77766eb55e","slug":"jat-reservation-issue-begains-jat-leaders-starts-doing-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण: सीएम आवास पर खाप का धरना शुरू, सरकार को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण: सीएम आवास पर खाप का धरना शुरू, सरकार को अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Updated Wed, 17 Aug 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण: सीएम आवास पर खाप का धरना शुरू
- फोटो : Amar ujala
जाट आरक्षण के मामले को लेकर एक बार फिर से खाप और सरकार आमने-सामने आ गई हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट में जाट आरक्षण का नोटिफिकेशन पेश नहीं किए जाने पर चंडीगढ़ में खापों ने सीएम आवास पर धरना शुरू कर दिया। मामले का पता चलते ही नांदल भवन में भी खापों की आपात बैठक बुलाकर सरकार को बुधवार शाम तक का अल्टीमेटम दे दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
एक बार फिर से खाप और सरकार आमने-सामने
एक बार फिर से खाप और सरकार आमने-सामने
- फोटो : amar ujala
नांदल खाप के प्रधान महेंद्र सिंह नांदल की अध्यक्षता में हुई बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कहा कि सरकार ने पहले वादा किया था कि कोर्ट में जाट आरक्षण का नोटिफिकेशन पेश कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके विरोध में चंडीगढ़ में खापों के अन्य प्रतिनिधियों ने धरना शुरू कर दिया है। सरकार की वादाखिलाफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार को दिया बुधवार शाम तक का समय
सरकार को दिया बुधवार शाम तक का समय
- फोटो : amar ujala
बैठक में हुए निर्णय के बाद प्रधान महेंद्र सिंह नांदल ने बताया कि सरकार को एक दिन यानी बुधवार शाम तक का समय दिया गया है। बुधवार शाम तक सरकार जाट आरक्षण का नोटिफिकेशन पेश करे, नहीं तो बृहस्पतिवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। जब तक नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
चंडीगढ़ में इन्होंने किया धरना शुरू
जंतर मंतर पर जाटों का प्रदर्शन
प्रधान महेंद्र सिंह नांदल ने बताया कि चंडीगढ़ में प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया, धर्मपाल हुड्डा, कैप्टन जगवीर मलिक, सूबे सिंह सैमाण, महावीर सिंह कुंडू और टेकराम कंडेला आदि खाप प्रतिनिधि धरने पर बैठे हैं।