{"_id":"577144504f1c1bc97379b651","slug":"jat-reservation-case-hooda-khap-wants-became-defendant-court-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण केस: हुड्डा खाप पहुंची हाईकोर्ट, प्रतिवादी बनने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण केस: हुड्डा खाप पहुंची हाईकोर्ट, प्रतिवादी बनने की मांग की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : file photo
हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित मामले में अब रोहतक जिले की हुड्डा खाप ने भी खुद को प्रतिवादी बनाए जाने की मांग की है। इस अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस एम. जयपॉल और जस्टिस एबी चौधरी की वेकेशन बेंच ने जाट आरक्षण से जुड़े मामले के सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया। हुड्डा खाप की अर्जी पर अब मुख्य मामले के साथ ही चार जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने पिछले हफ्ते जाट आरक्षण के मामले पर नियमित सुनवाई चार जुलाई तक के लिए टाल दिया था। हुड्डा खाप के प्रतिनिधि खडवाली (रोहतक) निवासी धर्मपाल हुड्डा की ओर से दाखिल की गई अर्जी में कहा गया है कि उनकी खाप जाट समुदाय की है। जाट आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट की ओर से जो भी फैसला दिया जाएगा, उससे उनकी खाप भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया है कि जाट आरक्षण के मामले में उनकी खाप को भी पक्ष रखने का मौका दिया जाए। गौरतलब है कि मुरारी लाल गुप्ता की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की ओर से जाट आरक्षण पर रोक लगा दिए जाने के बाद से अब तक हरियाणा के अनेक जाट संगठन अपनी-अपनी अर्जी दायर कर इस मामले में प्रतिवादी बन चुके हैं। उधर, हरियाणा सरकार भी आरक्षण पर लगाई गई रोक के खिलाफ अर्जी दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन