{"_id":"5752f9454f1c1b8c49109975","slug":"jat-protest-jat-reservation-haryana-jat-protest-high-alert-in-haryana-haryana-govt-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलनः हरियाणा में हाई अलर्ट, 48 कंपनियों के हवाले 5 जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलनः हरियाणा में हाई अलर्ट, 48 कंपनियों के हवाले 5 जिले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की तैयारियां पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आहट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। जाट आंदोलन के दौरान पिछले घटनाक्रम की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब पांच हजार पैरामिलिट्री के जवान सूबे में तैनात कर दिए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की केंद्र सरकार से 15 और कंपनियां मांगी गई हैं।
हालांकि, सरकार के पास जो सूचना है, उसके मुताबिक जाटों का एक ही गुट आंदोलन को लेकर अधिक सक्रिय है, लेकिन सरकार कोई ढील नहीं बरतना चाहती है। सोनीपत से होकर गुजरने वाली वेस्टर्न यमुना कनाल की विशेष सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा मुनक नहर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पिछले आंदोलन की तरह नेशनल हाईवे और रेल यातायात बाधित न हो, इसके लिए भी पुलिस ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जिलों में फ्लैग मार्च निकालने के अलावा पुलिस अधिकारियों को मौके पर डटे रहने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में घटने वाले पूरे घटनाक्रम की हर समय की जानकारी सीआईडी विभाग के मुखिया मुख्यमंत्री कार्यालय को देंगे।
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्तियों की फोन टैपिंग
पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई व्यक्ति फोन के माध्यम से हिंसा को भड़काने का प्रयास न करे। इसके लिए संदिग्ध व्यक्तियों की फोन टैपिंग शुरू हो चुकी है।
हमने सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध कर लिए हैं। किसी भी घटनाक्रम से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी।
-रामनिवास, गृह सचिव हरियाणा