फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest, jat researvation, haryana voilence, rohtak voilence, haryana govt, haryana

जाट आंदोलन के दौरान हुए दंगों के आरोपियों का बड़ा खुलासा

Fri, 08 Apr 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 08 Apr 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
jat protest, jat researvation, haryana voilence, rohtak voilence, haryana govt, haryana
जाट आरक्षण के लिए आंदोलन - फोटो : amar ujala
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एसपी ने खुलासा किया है कि हरियाणा को जलाने की पहले ही योजना बन चुकी थी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष और वकील सुदीप कलकल ने पुलिस रिमांड में इस संबंध में कई राज उगले हैं।  पुलिस ने कलकल की कॉल एनेलाइजर, इंटरसेपटर और रिकार्ड को जुटाया है। पुलिस का दावा है कि सुदीप कलकल किसी से फोन पर बात कर रहा है कि सभी जगह जाम लगा दिए गए हैं और कालेज व स्कूलों में ताले लगवा दिए हैं।
विज्ञापन


वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को घेरने की बात भी फोन पर कही है।  जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जाट वकील कोर्ट के बाहर आंदोलन कर रहे थे। उसी समय दूसरी बिरादरी के कुछ लोग आंदोलन के खिलाफ  डीसी को ज्ञापन देने के लिए लघु सचिवालय में पहुंचे थे। यहां दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया था। इसके बाद सोनीपत स्टैंड पर वकील इकट्ठा हुए थे। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि उस दिन वकील कलकल ने भड़काऊ भाषण दिया और उसके बाद शहर में कई जगहों पर हिंसा हुई।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने में कलकल के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया गया, लेकिन कलकल को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में रिमांड के बाद पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका था। पुलिस ने कलकल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया और जेएमआइसी मंजीत पाल की अदालत में पेश किया गया। लेकिन कलकल के पहले ही जेल में बंद होने के कारण कोर्ट से रिमांड नहीं दिया गया। इस मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने एडीजे अश्वनी कुमार की कोर्ट में रिमांड के लिए रिवीजन दायर किया। जिसमें अश्वनी कुमार की कोर्ट ने जेएमआइसी की अदालत को आदेश दिया कि वह अपने फैसले पर दोबारा से विचार करे। इसके बाद जेएमआइसी मंजीत पाल की अदालत ने सुदीप कलकल का 11 अप्रैल तक रिमांड मंजूर कर दिया। अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने कलकल को रिमांड पर लिया। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि सुदीप कलकल के पास 17 फरवरी को सुबह 11.30 बजे किसी का फोन आया।

जिससे कलकल ने कहा कि उन्होंने एमडीयू, जाट कालेज के पास भी जाम कर दिया है और सभी कॉलेजों और स्कूलों में ताले लगवा दिए गए हैं। यह भी कहा गया कि उन्होंने कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को घेर रखा है। एसपी ने यह भी बताया कि 18 फरवरी को सोनीपत स्टैंड पर सुदीप कलकल ने ही भड़काऊ भाषण देते हुए कहा था कि जाटों पर हमला हुआ है और अब इकट्ठे हो जाओ। इसके अलावा 19 फरवरी को कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने में भी वकील सुदीप कलकल शामिल था।


एसपी ने बताया कि उन्होंने कलकल के फोन का कॉल एनेलाइजर, इंटरसेपटर व रिकार्ड निकलवाकर सभी सबूत जुटा लिए हैं। जिसकी बातचीत सुनने से साफ हो गया है कि प्रदेश में दंगे भड़काने की साजिश पहले ही रची गई थी। एसपी ने कहा कि सुदीप कलकल से बात करने वाले को ट्रैस किया जा रहा है और उसे पकड़कर बड़ा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed