फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest: indian army saved 8 women in murthal violence

रिपोर्ट: मुरथल में सेना ने बचाई थी 8 महिलाओं की आबरू

Mon, 29 Feb 2016 10:30 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट(हरियाणा)
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट(हरियाणा) Updated Mon, 29 Feb 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
jat protest: indian army saved 8 women in murthal violence

हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान सोनीपत के मुरथल में एनएच वन पर कथित सामूहिक दुष्कर्म की सच्चाई जो भी हो लेकिन क्षेत्र में मोर्चा संभाल रही सैन्य टुकड़ी के कॉलम कमांडर की रिपोर्ट देखें तो, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इलाके में आंदोलनकारी नशे में धुत होकर हर सीमा लांघने पर उतारू थे। खुद सेना ने वहां एक मॉल के बेसमेंट में फंसी आठ महिलाओं की आबरू बचाई थी।

विज्ञापन


अंबाला में सेना की ओर से तैयार की जा रही आंदोलन की स्टे्टस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुरथल में आंदोलन के दौरान जमकर उपद्रव हुआ। नशे में धुत उपद्रवी किसी भी घिनौने काम को अंजाम देने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन


सेना ने खुलासा किया है कि जवानों ने मुरथल के ही एक मॉल के बेसमेंट में फंसी आठ महिलाओं की आबरू नियंत्रण से बाहर हो रहे उपद्रवियों से बचाई थी। इन महिलाओं ने उपद्रवियों के कहर से बचने के लिए खुद को और अपने बच्चों को मॉल में बने आउटलेट के बेसमेंट में कैद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बेसमेंट में जाते हुए कुछ उपद्रवियों ने देख लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को भी वहां बुला लिया। वहां शराब पीने के बाद वे सभी बेसमेंट में जाने की तैयारी कर रहे थे।

सेना ने कड़े सुरक्षा घेरे में अपनी निगरानी में दिल्ली भेजा

jat protest: indian army saved 8 women in murthal violence

महिलाओं को भी खतरे का आभास हो गया था। वे फोन पर परिजनों को लोकेशन दे रही थी। परिवार वाले भी पुलिस की मदद से उनको सुरक्षित निकालने की जद्दोजहद कर रहे थे। तभी यह सूचना किसी तरह अंबाला सेना तक पहुंची।

उन्होंने सोनीपत में तैनात अपने कॉलम कमांडर को ये सूचना दी। सोनीपत के दूसरे हिस्से में फंसी इस टुकड़ी ने मुरथल में ही तैनात अपनी दूसरी टुकड़ी को इसकी सूचना दी। उसके बाद सेना ने जवान एक विशेष मिशन के साथ जैसे-तैसे बेसमेंट में उन आठ महिलाओं तक पहुंचे।

सेना ने उन्हें वहां से कड़े सुरक्षा घेरे में निकाला। इस बीच बेसमेंट में जाने की तैयारी कर रहे उपद्रवी भी वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गए। सभी महिलाओं को लेकर सेना के जवान वहीं एक निकटवर्ती कालोनी में गए और महिलाओं को एक घर में आश्रय दिलवाया। अगले दिन इन महिलाओं को सेना के जवानों ने अपनी निगरानी में दिल्ली भेजा।

जवानों के सामने फूंके 20 वाहन
मुरथल में तैनात कॉलम कमांडर की मानें तो जवानों के सामने ही उपद्रवियों ने वहां से गुजर रहे 20 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इन वाहनों में मौजूद 50 लोगों को सेना के जवानों ने तुरंत अपनी निगरानी में लिया और उपद्रवियों को वहां से भगाया। उसके बाद इन 50 लोगों को सेना ने अपनी गाड़ियों से वापस गंतव्यों तक भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed