फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest: extra flights for chandigarh and amritsar from delhi

राहत: चंडीगढ़ और अमृतसर से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ानें

Sun, 21 Feb 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
jat protest: extra flights for chandigarh and amritsar from delhi
हरियाणा के खराब हालातों के मद्देनजर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू से दिल्ली से चंडीगढ़ व अमृतसर के लिए और उड़ानें चलाने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने बादल की मांग मानते हुए और फ्लाइट शुरू करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजू से फोन पर हुई बात के दौरान बादल ने उन्हें दिल्ली से चंडीगढ़ व अमृतसर के लिए तुरंत और उड़ानें शुरू करने की अपील की थी। ताकि सूबे के लोगों का दिल्ली के साथ संपर्क बहाल हो सके। क्योंकि हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान हरियाणा में हिंसा व गड़बड़ी के कारण सूबे का दिल्ली से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन


बादल ने केंद्रीय मंत्री बताया कि समाज का बड़ा हिस्सा इस गड़बड़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने देश के दूसरे हिस्सों में परीक्षा देने जाना है। उन्होंने राजू को यह भी बताया कि कई कंपनियां इन हालात का नाजायज फायदा उठा कर यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस मामले में भी दखल देने की मांग की। राजू ने बादल को बताया कि रविवार को स्पाइस जेट ने चंडीगढ़ की एक अतिरिक्त उड़ान की योजना बनाई है। आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त फ्लाइट का प्रबंध किया जा रहा है।

इनमें एयर इंडिया की दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, स्पाइस जेट की दिल्ली, जयपुर-दिल्ली, दिल्ली, अमृतसर-दिल्ली व दिल्ली, चंडीगढ़, दिल्ली, जेट एयरवेज की दिल्ली, अमृतसर, दिल्ली, इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली, चंडीगढ़, दिल्ली व दिल्ली-जयपुर-दिल्ली शामिल हैं।


जेट एयरवेज रविवार को 68 सीटों वाली एटीआर 72 अमृतसर केलिए एक अतिरिक्त उड़ान चला रहा है। एयर इंडिया, स्पाइस, गो-एयर, इंडिगो व विस्तारा को भी चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू व जयपुर केलिए अतिरिक्त उड़ानें चलाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed