{"_id":"58b6a17d4f1c1b687f8311df","slug":"jat-people-ready-to-go-delhi-for-protest-govt-and-police-on-highalert","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण आंदोलनः कल दिल्ली को कूच करेंगे जाट, तैयारी पूरी और पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण आंदोलनः कल दिल्ली को कूच करेंगे जाट, तैयारी पूरी और पुलिस अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 01 Mar 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
अब होली भी काली मनाने का आह्वान, दो मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण के लिए पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे जाट कल दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और पुलिस अलर्ट है। जाट रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा आदि जगहों से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर बहादुरगढ़ के रास्ते ही दिल्ली में एंट्री करेंगे। विरोध प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। वाहनों की बुकिंग करा दी गई है।
वहीं इस कूच के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यातायात बाधित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस तैयार है। ट्रैफिक थाना प्रभारी संदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। हालात काबू में रखने के लिए बुधवार को पुलिस अफसरों की अहम बैठक हुई, जिसमें दो मार्च के लिए ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए रणनीति बनाई गई।
डीएसपी भगतराम हालातों पर खुद नजर रखेंगे। दिल्ली पुलिस भी बॉर्डर पर मौजूद रहेगी। वहीं बताया जा रहा है कि नेशनल हाइवे के रास्ते दिल्ली में घुसना आसान है। जाट इसी रास्ते को अपनाएंगे। इसके अलावा वाया बादली ढासा बॉर्डर, झाड़ोदा बॉर्डर, जौंती बॉर्डर, निजामपुर बॉर्डर आदि जगहों पर पुलिस टीम मुस्तैद रहेगी।