फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat mahasabha underway in Rohtak's Jassia area for jat reservation protest

हरियाणाः जसिया में जाट महासम्मेलन, आंदोलन शुरू करने की रणनीति पर होगी चर्चा

Sat, 02 Jun 2018 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसिया(रोहतक)
ब्यूरो/अमर उजाला, जसिया(रोहतक) Updated Sat, 02 Jun 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
jat mahasabha underway in Rohtak's Jassia area for jat reservation protest
जाट महासम्मेलन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से जसिया में जाट महासम्मेलन कराया जा रहा है, जिसमें जाट आंदोलन कैसे चलाया जाए, इसको लेकर फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को जसिया सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जाट नेता यशपाल मलिक ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार जाट समाज के साथ डबल गेम खेल रही है।
विज्ञापन


एक तरफ समाज को आरक्षण देने का भरोसा देती है, दूसरी तरफ भिवानी के रामबीर सैनी से आरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करवा देती है। उन्हें पता लगा है कि उक्त व्यक्ति चाहे सीधे तौर पर भाजपा या आरएसएस से नहीं जुड़ा, लेकिन कहीं न कहीं पार्टी से जुडे़ लोगों का रिश्तेदार है।
विज्ञापन


सरकार के रवैये से समाज में रोष है। जसिया में शनिवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति में पूरे प्रदेश से कार्यकारिणी सदस्य व समाज के लोग और मध्यप्रदेश, पंजाब, यूपी व राजस्थान की इकाई के पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 सूत्री एजेंडे पर लेंगे हाथ उठाकर सहमति
मलिक ने बताया कि सम्मेलन में आठ सूत्री एजेंडा पास किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों से सहमति ली जाएगी। आंदोलन कैसे चलाया जाए। इसमें धरना-प्रदर्शन, असहयोग आंदोलन, दिल्ली कूच सहित कई अन्य विकल्प भी हैं। अभी उन्हें उजागर नहीं किया जा सकता।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed