फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jat Agitation for Reservation in Haryana Under Yashpal Malik Leadership

जाट आरक्षण आंदोलनः इस बार अलग तरीके से किया जा रहा विरोध, 9 जिलों से हुई शुरुआत

Sat, 18 Aug 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 18 Aug 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Jat Agitation for Reservation in Haryana Under Yashpal Malik Leadership
जाट आरक्षण आंदोलन
16 अगस्त से जाटों ने एक बार फिर से आरक्षण आंदोलन का बिगुल फूंक दिया, लेकिन इस बार विरोध का तरीका बेहद अलग रहेगा। 9 जिलों से शुरुआत की गई है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने इस बार आंदोलन प्रदेश के नौ जिलों में आंदोलन शुरू किया है। इनमें रोहतक, कैथल, हिसार जिले भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जाटों ने इस बार आंदोलन का तरीका बदला है। वे इन जिलों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्य के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। इस बार आंदोलन शहरी क्षेत्रों में नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा। 12 अगस्त को मलिक गुट की जसिया में भाईचारा रैली हुई।
विज्ञापन


इसमें तय हुआ कि 16 अगस्त से नौ जिलों रोहतक, झज्जर, दादरी, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत व पानीपत के ग्रामीण एरिया में सीएम मनोहर लाल व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का जहां भी कार्यक्रम होगा, वहीं संघर्ष समिति के लोग जाएंगे। वहां जाकर दोनों नेताओं से पूछेंगे कि उनके साथ किए वादे कब पूरे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां भी पुलिस ने रोका, वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। सितंबर में आंदोलन की समीक्षा करेंगे, इसके बाद इस घोषणा को पांच अन्य जिलों में लागू किया जाएगा।

आंदोलन के चलते पुलिस भी मुस्तैद हुई

Jat Agitation for Reservation in Haryana Under Yashpal Malik Leadership
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
यशपाल मलिक गुट द्वारा नौ जिलों में विरोध के आह्वान को देखते हुए डीजीपी बीएस संधू के आदेश के बाद एसपी ने सभी पदाधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। पुलिस जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ग्राम सचिव आदि प्रशासनिक अधिकारी सरपंचों व मौजिज लोगों से गांवों में सद्भावना मीटिंग कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली बाइपास स्थित वित्त मंत्री की कोठी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पहले जहां कोठी की सुरक्षा में 50 पुलिसकर्मी तैनात थे, अब एक कंपनी और तैनात की गई है। इसमें 70 पुलिसकर्मी शामिल हैं। तैनात पुलिसकर्मी कोठी की तरफ आने वाले हर रास्ते पर नाका लगाकर 24 घंटे तैनात रहेंगे। बता दें कि वित्त मंत्री का आवास फरवरी 2016 के दंगों में जला दिया गया था, जिसकी सीबीआई जांच चल रही है।

मामले में सीबीआई 51 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव अशोक बल्हारा का नाम भी आ रहा है। जबकि यशपाल मलिक गुट के सोमबीर जसिया व पवन जसिया को पिछले दिनों ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed