फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jat agitation, 25th day of the protest, preparing to celebrate Black Day

जाट आंदोलन: 25वें दिन भी धरने पर डटे रहे लोग, काला दिवस मनाने की तैयारी

Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Jat agitation, 25th day of the protest, preparing to celebrate Black Day
- फोटो : File Photo
प्रदेश में पिछले 25 दिन से जाट आरक्षण आंदोलन के तहत चल रहे धरनों पर बुधवार को शांति रही। अांदोलनकारियों में आह्वान किया है कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती धरने जारी रहेंगे। 26 फरवरी को प्रस्तावित काला दिवस की तैयारी में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ता गांव-गांव प्रचार में जुटे हैं। उधर रोहतक में जाट जागृति सेना के धरने पर एक अनशनकारी की तबियत बिगड़ गई। सोनीपत में लड़सौली गांव में जाट शहीद स्थल का बोर्ड लगाया गया था, जिसे प्रशासन ने हटवा दिया।
विज्ञापन


 कैथल: जाट समाज 26 जनवरी को काला दिवस मनाएगा। इसके तहत समाज के लोग धरनास्थल पर काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन करेंगे । जाट आरक्षण संघर्ष समिति का एलान है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


जींद: ईक्कस गांव में चल रहे जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान समिति के नेताओं ने एलान किया कि एक मार्च से दनौदा गांव में भी धरना शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर: राशलवाला चौक पर चल रहा जाटों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। धरने में बुधवार को करीब साढे़ 3 हजार लोगों की हाजिरी रही। धरनास्थल पर दिन भर रागिनियों को दौर चलता रहा। लोगों ने संसद कूच के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों का रजिस्ट्रेशन करवाया।

भिवानी: जाट आरक्षण आंदोलन के तहत धनाना में चल रहा जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 25वें दिन में प्रवेश कर गया। नारेबाजी करते हुए जाट नेताओं ने सरकार की ओर से गठित कमेटी पर सवाल उठाए। जाट नेताओं ने कहा कि गठित कमेटी के पास निर्णय लेने की ही क्षमता नहीं है। 

धरने पर एक अनशनकारी की हालत बिगड़ी

Jat agitation, 25th day of the protest, preparing to celebrate Black Day
Jat reservation - फोटो : अमर उजाला
जाट जागृति मंच के सदस्यों ने लड़सौली गांव में हवन किया और वहां जाट शहीद स्थल का बोर्ड लगा दिया। इसको लेकर प्रशासन के साथ उनकी कहासुनी हो गई। प्रशासन ने अनुमति लेकर आने के बाद ही बोर्ड लगाने की बात कही और वहां पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनी भी बुलवाई गई। हालांकि बाद में प्रशासन ने वहां अस्थाई रूप से बोर्ड लगाने की अनुमति दी और उसे लगाते ही तुरंत हटा दिया गया।

धरने पर एक अनशनकारी की हालत बिगड़ी
रोहतक। सेक्टर-6 में चल रहे जाट जागृति सेना के धरने पर बुधवार को एक अनशनकारी रामसिंह की हालत बिगड़ गई। अन्न-जल त्याग चुके अनशनकारी को पानी पिलाने पहुंचे एडीसी और अन्य अधिकारियों के साथ लोगों की नोकझोंक हुई। अनशनकारियों ने कहा कि जब तक दिल्ली बाईपास पर शहीद चौक का बोर्ड नहीं लगाया जाएगा, तब तक पानी नहीं पिलाया जाएगा। एडीसी ने आश्वासन दिया कि वे बोर्ड लगाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।

पहले शहीद चौक के बोर्ड लगाओ, फिर पिलाएंगे पानी
अनशनकारियों ने कहा कि दिल्ली बाईपास पर शहीद चौक के बोर्ड को दोबारा से लगवाया जाए तभी रामसिंह को पानी पिलाया जाएगा। बाकी मांग पूरी होने पर अनशनकारी खाना खाएंगे।

मंच से मांगी मीडिया से माफी
समिति के जिला महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने जसिया में कहा कि सरकार संविधान के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। पूरे मामले की जांच एक ही एजेंसी से होनी चाहिए, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही। इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को मीडिया के साथ हुई बदसलूकी के लिए खुले मंच से माफी मांगी। वहीं, समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा ने भी मीडिया से माफी मांगी है। 

जाट आरक्षण केस की सुनवाई टली

Jat agitation, 25th day of the protest, preparing to celebrate Black Day
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
जाट आरक्षण केस की सुनवाई टली
हरियाणा में जाटों सहित छह जातियों को आरक्षण देने के खिलाफ दाखिल याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। दोपहर दो बजे से मामले की सुनवाई होनी थी और स्पेशल डिवीजन बेंच के सामने यह मामला सुना जाना था। रेगुलर बेंच के केस समाप्त होते-होते कोर्ट का समय पूरा हो गया। इसके चलते स्पेशल डीबी नहीं बैठी और केस की सुनवाई 27 फरवरी तक टाल दी गई।

काबिलेगौर है कि मामले में हरियाणा सरकार, जाट, सभी याचिकाकर्ता अपनी दलीलें पूरी कर चुके हैं और अब हाईकोर्ट में तथ्यों व आंकड़ों को लेकर बहस होनी है। जाटों के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक अगले आदेशों तक भी बरकरार रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed