फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jaswinder singh sandhu inld mla from pehowa died due to liver cancer in PGI chandigarh

हरियाणाः पिहोवा से इनेलो विधायक जसविंद्र सिंह संधू का देहांत, लीवर कैंसर से पीड़ित थे

Sun, 20 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
jaswinder singh sandhu inld mla from pehowa died due to liver cancer in PGI chandigarh
जसविंद्र सिंह संधू

पिहोवा से इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक व विधानसभा में इनेलो विधायक दल के उपनेता जसविंद्र सिंह संधू (62) ने शनिवार को चंडीगढ़ पीजीआई में दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। पिहोवा सीट से विधानसभा में वो चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके थे। पिछले एक साल से से वो लीवर कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे और पीजीआई में भर्ती थे। चौटाला सरकार में वो कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। संधू का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पिहोवा स्थित पैतृक गांव गुमथला गढू में होगा। 

विज्ञापन


शनिवार शाम दो बजे संधू की मृत्यु की सूचना उनके पुत्र ने सोशल साइट पर दी। संधू के निधन की सूचना मिलते ही पिहोवा सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। संधू अपने गांव गमथला गढ़ू के तीन बार सरपंच रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव वर्ष 1991 में पिहोवा से लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद  वर्ष 1996, 2000 और वर्ष 2014 में भी उन्होंने इसी सीट से चुनाव में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


संधू के निधन पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहाकि संधू की मौत से उन्होंने अपने एक ऊर्जावान साथी को खो दिया है। संधू हर वर्ग में काफी लोकप्रिय थे। इसी वजह से वो पिहोवा से चार बार विधायक चुने गए।    
विज्ञापन
विज्ञापन


पैतृक घर पर समर्थकों का लगा जमावड़ा
विधायक जसविंद्र सिंह संधू के निधन की सूचना मिलते ही इलाके के तमाम इनेलो कार्यकर्ता उनके गांव गुमथलागढ़ू स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इनेलो प्रवक्ता महिंद्र कंथला ने बताया कि संधू का पिछले पांच महीने से पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। बीती 7 जनवरी को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। 

जिसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां पर वो आईसीयू में भर्ती थे। शनिवार को लगातार 13 दिन तक आईसीयू में रहने के बाद शनिवार 12 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। वैसे उनको इलाज के लिए अमरीका ले जाने की भी योजना थी लेकिन डॉक्टरों के आश्वासन के बाद उन्होंने पीजीआई से अपना इलाज चालू रखा।

संधू के निधन पर सीएम, चौटाला ने जताया शोक

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक जसविंद्र सिंह संधू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उधर, नेता विपक्ष चौधरी अभय सिह चौटाला ने पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व कृषि मंत्री का जाना केवल इनेलो की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की क्षति है। इस दुख की घड़ी में इनेलो परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed