{"_id":"680be4f3d72ba41f8f0f4416","slug":"jasvir-singh-chandua-took-over-as-chairman-of-market-committee-banur-chandigarh-news-c-71-1-spkl1019-128356-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जसवीर सिंह चंदुआ ने मार्केट कमेटी बनूड़ के चेयरमैन का पदभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जसवीर सिंह चंदुआ ने मार्केट कमेटी बनूड़ के चेयरमैन का पदभार संभाला
Sat, 26 Apr 2025 01:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
लांडरां /बनूड़। आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह चंदुआ ने मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्स्ट की उपस्थिति में मार्केट कमेटी बनूड़ के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया।
मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने टकसाली कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रही है, जिसका उदाहरण जसवीर सिंह चंदुआ को मार्केट कमेटी बनूड़ का चेयरमैन नियुक्त करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को गेहूं की खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है तथा उनकी फसल का भुगतान 24 घंटे के अंदर किया जा रहा है।
इस अवसर पर दीपक सूद चेयरमैन मार्केट कमेटी राजपुरा, जरनैल सिंह मन्नू चेयरमैन घनौर, प्रदीप जोशान अध्यक्ष नगर काउंसिल सनोर, तेजिंदर मेहता शहरी अध्यक्ष जिला पटियाला, इंद्रजीत सिंह संधू लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पटियाला, करमजीत सिंह हुल्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में हलका विधायक नीना मित्तल की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि विधायक जसवीर सिंह चंदुआ को बनूड़ मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने अपने समर्थकों सहित कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी जो कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बना रहा।