फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jaspal bhatti humat festival at tagore theatre chandigarh, schedule released

जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल का शेड्यूल जारी किया गया, 3 दिन तक आएं यहां

Thu, 23 Feb 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
jaspal bhatti humat festival at tagore theatre chandigarh, schedule released
सविता भट्टी - फोटो : अमर उजाला
जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हंसने और हंसाने के शौकीन तीन दिन तक यहां आकर एन्जॉय कर सकते हैं। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में तीन मार्च से जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल का आयेजन टैगोर थिएटर सोसायटी और  चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स विभाग की ओर से किया जाएगा। यह फेस्टिवल पांच मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी वीरवार को कल्चरल अफेसयर्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जितेंदर यादव ने यूटी गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय ह्यूमर फेस्टिवल में कलकार शाम को 6.30 से रात 9 बजे तक प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य इस फेस्टिवल को इंटरनेशनल लेवल पर मनाए जाने का है। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में अगले साल से टिकट भी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


यह फेस्टिवल जसपाल भट्टी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से यह निश्चित किया गया है कि चंडीगढ़ में जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल उनके जन्मदिवस पर मनाया जाएगा। जसपाल भट्टी का जन्मदिवस तीन मार्च को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल में  बडे़ कलाकार बुलाए जाएंगे। फेस्टिवल में हर साल नए कलाकार बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से यह श्रद्धांजलि जसपाल भट्टी को दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिवंगत जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्ठी ने कहा कि जसपाल भट्टी का नाम जिंदा रखने के लिए जिस तरह से प्रशासन की पहल की गई है। यह बहुत साराहनीय है। वहीं टैगोर थिएटर में आयोजित इस फेस्टिवल में इंट्री फ्री रखी गई है। उन्होंने कहा कि जसपाल जी ने हमेशा व्यवस्था खराब होने पर उस पर चोट की है।


वह कॉमेडी के माध्यम से लोगों केा जागरूक करते थे। वहीं इस दौरान  तीन मार्च को दीपक राजा, सत्ती सेंबी, संता बंता, सुसुमियर पैसरीचा, राना रनबीर मंच पर अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाएंगे। वहीं चार मार्च को जोए बाथ, अमित टंडन, अतुल खत्री, जीवेश अहलुवालिया अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लेंगे। वहीं पांच मार्च को अरविंदर भट्टी, सविता भट्टी, सुनील ग्रोवर, सुनील पाल मंच पर अपनी प्रस्तुति से लोगों को हसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed