फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jasleen Kaur and Vanshika Sharma defeated Anupriya and Riddhima in doubles

डबल्स मुकाबले में जसलीन कौर और वंशिका शर्मा ने अनुप्रिया और रिद्धिमा को हराया

Sun, 31 Jan 2021 09:11 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Jasleen Kaur and Vanshika Sharma defeated Anupriya and Riddhima in doubles
चंडीगढ़। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के आखिरी दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की। तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन खेल परिसर सेक्टर- 38 वेस्ट में किया गया। रविवार को विभिन्न आयु वर्ग में फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर- 13 लड़कियों के वर्ग में वंशिका शर्मा ने अनुप्रिया को 25-23, 23-21 से हराया। डबल्स मुकाबले में जसलीन कौर और वंशिका शर्मा ने अनुप्रिया और रिद्धिमा की जोड़ी को 21-14, 21-18 से हराया। अंडर- 15 लड़कियों के सिंगल मुकाबले में निमर कौर विर्क ने शगुनप्रीत कौर को 26-24, 21-12 से मात दी।
विज्ञापन

मिक्स डबल्स में अकुल मलिक और रक्षिता की जोड़ी ने अतिशय सक्सेना और निमर कौर की जोड़ी को 20-22, 23-21, 21-15 (2-1) से हराया। इसी आयु वर्ग के लड़कों के डबल्स मुकाबले में अभिरूप और वैभव की जोड़ी ने कृष्ण शर्मा और रेहान की जोड़ी को 21-18, 21-18 से मात दी। अंडर- 17 आयु वर्ग के मिक्स डबल्स मुकाबले में सार्थक मदान और ख्वाइश की जोड़ी ने सिद्धार्थ मोदी और समरीन कौर की जोड़ी को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed