फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaskaran Singh of Amritsar become first crorepati of KBC-15

Jaskaran Singh: कौन है जसकरण सिंह... जो बना केबीसी सीजन-15 का पहला करोड़पति, जानें सफलता की कहानी

Fri, 08 Sep 2023 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 02:56 PM IST
सार

जसकरण सिंह एक बेहद छोटे परिवार से आते हैं। खालड़ा के रहने वाले जसकरण के पिता कैटरर का काम करते हैं। उनके दादाजी छोले भटूरे बेचते हैं और उनकी दादी किराने की दुकान चलाती हैं।

विज्ञापन
Jaskaran Singh of Amritsar become first crorepati of KBC-15
जसकरण सिंह-केबीसी 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर के जसकरण सिंह कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। जसकरण ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। डीएवी कॉलेज के छात्र जसकरण बीएससी इकोनॉमिक्स पांचवें सेमेस्टर में हैं और अपना फ्री टाइम कॉलेज लाइब्रेरी में बिताते हैं। वह कॉलेज का स्टार रीडर खिताब भी हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा का राजनैतिक इतिहास: गंभीर आरोप लगने भर से चली जाती थी कुर्सी, फिर अपवाद क्यों बन रहे संदीप सिंह
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने बताया कि जसकरण आजकल यूपीएससी और अन्य केंद्रीय विभागों की परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त है। अमिताभ के सामने हॉट सीट तक पहुंचना जसकरण के लिए वाकई आसान नहीं था। जसकरण ने बताया है कि वे चौथे प्रयास में हॉट सीट तक पहुंचे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जसकरण सिंह एक बेहद छोटे परिवार से आते हैं। खालड़ा के रहने वाले जसकरण के पिता कैटरर का काम करते हैं। उनके दादाजी छोले भटूरे बेचते हैं और उनकी दादी किराने की दुकान चलाती हैं। जसकरण का कहना है कि उनका बचपन से सपना था कि अपने परिवार को अच्छा भविष्य दूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed