{"_id":"da92ea396fc71095233ca0a7fbbbcfbd","slug":"jasbir-jassi-performance-in-beant-singh-memorial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसबीर जस्सी को सुनने आज पहुंचें बेअंत सिंह मेमोरियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसबीर जस्सी को सुनने आज पहुंचें बेअंत सिंह मेमोरियल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Sep 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक जसबीर जस्सी को सुनने के लिए आज पहुंचें सेक्टर-42 के बेअंत सिंह मेमोरियल। शाम को प्लाजा में शाम-ए-कव्वाली का आयोजन भी होगा। ये कार्यक्रम वर्ल्ड टूरिज्म वीक-2014 के तहत आयोजित किए जाएंगे। बीते दिन टूरिज्म वीक का आगाज सुखना लेक पर म्यूजिकल प्रोग्राम ‘मॉर्निंग राग’ के साथ हुआ।
विज्ञापन
इसमें लोगों ने खूब एंज्वाय किया। शाम को बॉलीवुड सिंगर जावेद अली ने अपने गीतों पर प्लाजा में भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। वर्ल्ड टूरिज्म वीक शहर में 27 से 30 सितंबर मनाया जाएगा। शनिवार को सुखना लेक पर कार्टून एंड किड्स फूड फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र रहा। वर्ल्ड टूरिज्म वीक में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
वर्ल्ड टूरिज्म वीक के लिए शहर के सभी पर्यटन स्थलों को सजाया गया है। सिटको और प्राइवेट होटलों में पर्यटकों के लिए डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सेक्टर-17 स्थित मार्केट एसोसिएशन पर्यटकों को कई तरह के गिफ्ट कूपन भी दे रही है।
विज्ञापन
गुलाबों से पर्यटकों का स्वागत
शहर में आने वाले पर्यटकों का स्वागत गुलाब के फूलों से किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को सीआईएचएम और आईएचएम के स्टूडेंट्स एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। सिटको की हॉप-ऑन-हॉप ऑफ बस में पर्यटकों को मुफ्त में घुमाया भी जा रहा है।
भीम और चुटकी के साथ मस्ती
टूरिज्म वीक के पहले दिन सुखना लेक पर कार्टून फेस्टिवल हुआ, जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। यहां बच्चों ने अपने फेवरेट कार्टून कैरेक्टर भीम, चुटकी, डोरेमॉन, मिक्की माउस, बनी आदि के साथ खूब एंज्वाय किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। ये कार्टून फेस्टिवल रविवार को भी सुखना लेक पर शाम को 5 से 7 बजे तक चलेगा।
जश्न-ए-बहारा से शुरू हुआ प्रोग्राम
जावेद अली ने अपनी आवाज के जादू से प्लाना की रौनक को और बढ़ा दिया। म्यूजिकल नाइट के जश्न की शुरुआत उन्होंने अपने मशहूर गीत जश्न-ए-बहारा से की। इसके बाद उन्होंने जब तक है जां..., तू ही हकीकत..., दीवाना कर रहा है..., इश्कजादे... आदि गीत पेश किए। उनके हर एक गीत पर लोग थिरक रहे थे। उन्होंने पब्लिक डिमांड पर भी कई गीत पेश किए। अपनी आवाज के साथ-साथ उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से भी लोगों का दिल जीत लिया।