{"_id":"589352b54f1c1b0f0be80909","slug":"jarnail-singh-badal-in-the-heartland-roared-raised-the-issue-of-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल के गढ़ में गरजे जरनैल सिंह, उठाया नशे का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल के गढ़ में गरजे जरनैल सिंह, उठाया नशे का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
parkash singh badal and jarnail singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हलके लंबी में इस बार आम आदमी पार्टी की भी जोर आजमाइश जोरों पर है। यहां से आप प्रत्याशी जरनैल सिंह तय रणनीति के तहत लोगों के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार का हवाला देते हुए जरनैल यहां खास तौर से भ्रष्टाचार और नशे का मुद्दा उठा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अमर उजाला टीम से बातचीत के दौरान जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने यहां सिखवाली सहित अन्य गांव का दौरा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक नई पार्टी नई सोच के साथ लंबी के लोगों का जीवन बदलना चाहती है। नशे और भ्रष्टाचार को लेकर जरनैल सिंह का कहना है कि उनकी सरकार बनेगी तो वे मॉडल पुलिस एक्ट बनाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद जनता पर झूठे पर्चे होने बंद हो जाएंगे। साल 1984 के दंगों में हुए कत्लेआम का जिक्र भी जरनैल सिंह कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनता ने अब तक बादल और कैप्टन को मौका दिया है, इस बार आम आदमी पार्टी को देकर देखें।